फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS chief raj thackeray said they will stop bullet train project in state after stampede in mumbai 

राज ठाकरे ने दी धमकी, बुलेट ट्रेन की एक ईंट नहीं रखने देंगे

Sat, 30 Sep 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 30 Sep 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
MNS chief raj thackeray said they will stop bullet train project in state after stampede in mumbai 

मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर हुए हादसे में मारे गए 22 लोगों की मौत पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने रेलवे की सुविधाओं पर आपत्ति जताते हुए सरकार के बुलेट ट्रेन सपने का विरोध किया। ठाकरे ने चेतावनी दी और कहा कि वे महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन की एक ईंट नहीं लगने देंगे।

विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि हमें पाकिस्तान और आतंकवादियों जैसे दुश्मनों की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोगों को मारने के लिए भारतीय रेलवे ही काफी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बारिश के बाद ऐसे हालात बने हो। ठाकरे 5 अक्तूबर को ऐसे हादसों की लिस्ट रेलवे को सौंपेंगे और कहा कि अगर फिर भी सही कदम नहीं उठाए गए तो इसके खिलाफ जमकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

 
राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि वे 5 अक्तूबर को मोर्चा निकालेंगे और वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर पहुंचकर रेलवे के लिए इंफ्रास्टक्रचर के बारे जानेंगे।
 
दरअसल, स्टेशन पर पुल का शेड गिरने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई थी। यह सुबह करीब 11 बजे हुआ जब भारी संख्या में लोग इस पुल से रोज गुजरते हैं। हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार की ओर से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया गया। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की। पीयूष गोयल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed