फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS Chief Raj Thackeray Aurangabad Rally attacks Shiv Sena led Maha Vikas Aghadi Government and NCP Sharad Pawar Loudspeaker issue news in hindi

उद्धव सरकार को राज ठाकरे की धमकी: तीन मई तक न हटे मस्जिदों से लाउडस्पीकर, तो आगे जो होगा उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं

Sun, 01 May 2022 10:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 01 May 2022 10:41 PM IST
सार

राज ठाकरे का शरद पवार पर हमला- जाति विभाजन के लिए आप ही जिम्मेदार।

विज्ञापन
MNS Chief Raj Thackeray Aurangabad Rally attacks Shiv Sena led Maha Vikas Aghadi Government and NCP Sharad Pawar Loudspeaker issue news in hindi
राज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में वार-पलटवार का दौर जारी है। लाउडस्पीकर हटाने को लेकर उठे विवाद में राज ठाकरे मुखर हो गए हैं। उन्होंने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यूपी में लाउडस्पीकर हट सकते हैं तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर धार्मिक मुद्दा नहीं है। इसे धार्मिक मुद्दा बनाएंगे तो हम भी जवाब देंगे। मैं कहीं दे नहीं भड़काना चाहता। लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा है। 
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा, ‘‘मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दी गई तीन मई की समय सीमा के बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा।’’ मनसे प्रमुख ने कहा कि चार मई से सभी हिंदू मस्जिदों के ऊपर के लाउडस्पीकर से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे (मुसलमान) अच्छे से नहीं समझते हैं, तो हम उन्हें महाराष्ट्र की ताकत दिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का शोर धार्मिक, नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है।
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि सभी लाउडस्पीकर (मस्जिदों के ऊपर) अवैध हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यह एक संगीत कार्यक्रम है जिसमें इतने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है? राज ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार लाउडस्पीकर हटा सकती है, तो उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ऐसा करने से क्या रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ने कहा कि लगता है कि मेरी जनसभाओं से सरकार बौखला गई है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी में शिवसेना की साथी पार्टी राकांपा और उसके नेता शरद पवार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "राकांपा प्रमुख ने मुझ पर आरोप लगाया था कि मेरे भाषण समाज को बांट रहे हैं, लेकिन मैं शरद पवार से कहना चाहता हूं कि जाति विभाजन के लिए आप ही जिम्मेदार हैं। शरद पवार अपने भाषणों में छत्रपति का एक भी शब्द नहीं बोलते।" वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने रविवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed