फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram: Stone quarry caves in 3 feared dead Latest News Update

पूर्वोत्तर की खबरें: मिजोरम में पत्थर की खदान धंसी, 3 की मौत की आशंका; मणिपुर में आठ महीने बाद 87 शव दफनाए गए

Wed, 20 Dec 2023 07:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Dec 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mizoram: Stone quarry caves in 3 feared dead Latest News Update
breaking news amar ujala - फोटो : अमर उजाला

मिजोरम के ममित जिले के पुकजिंग इलाके में बुधवार को एक पत्थर की खदान धंस गई। हादसे में आशंका जताई जा रही है कि कम से कम तीन मजदूरों की मौत हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नही हो पाई है। एक अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूर राज्य के बाहर के रहने वाले हैं और संभवत: मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव अभियान चल रहा है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे हुई घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मजदूरों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है। पिछले साल नवंबर में हनाथियाल जिले के मौधर इलाके में एक पत्थर खदान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मणिपुर में हिंसा के करीब आठ महीने बाद 87 कुकी-जो पीड़ितों के शवों को बुधवार को चुराचांदपुर जिले के सेहकेन स्थित खुगा बांध के पास सामूहिक रूप से दफनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच इन मृतकों के पीड़ितों के लिए तुईबोंग में शोक समारोह आयोजित किया गया। रविवार रात को दो आदिवासी समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प के बाद जिले में धारा 144 अभी भी लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये शव बीते आठ माह से मुर्दाघरों में थे। 87 शवों में से 41 शव पिछले हफ्ते इम्फाल के मुर्दाघर से लाए गए थे, जबकि 46 शव चुराचांदपुर में ही रखे थे। इससे पहले 15 दिसंबर को कांगपोकपी जिले में19 शवों को सामूहिक कार्यक्रम में दफनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed