फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram restarts construction on disputed state border claims following lead shown by Assam news in Hindi

मिजोरम: विवादित सीमा पर फिर शुरू किया निर्माण कार्य, कहा- असम की दिखाई राह पर ही चल रहे हैं

Wed, 17 Nov 2021 10:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 10:33 PM IST
सार

मिजोरम के तीन जिले आइजल, कोलासिब और ममित असम के कछार, हेलाकांडी और करीमगंज जिलों के साथ 164.4 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है। 

विज्ञापन
Mizoram restarts construction on disputed state border claims following lead shown by Assam news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

असम के साथ विवादित सीमा पर मिजोरम ने निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है। मिजोरम ने दावा किया है कि हम उसी राह पर चल रहे हैं जो हमारे पड़ोसी राज्य असम ने हमें दिखाई है। दो दिन पहले ही संयुक्त कार्रवाई समिति (जेपीसी) ने केंद्र और मिजोरम सरकार से अनुरोध किया था कि वह आदेश वापस लिया जाए जिसके तहत सीमावर्ती जिलों में यथास्थिति बनाए रखी जाए। इसके साथ ही जेपीसी ने असम के साथ सीमा पर निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


बुधवार को मिजोरम की राज्य सीमा समिति की बैठक हुई। इसमें राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना ने कहा कि असम की सीमा से लगने वाले कोलासिब और ममित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि विकास परियोजनाएं फिर से शुरू की जाएं। इनमें सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्य भी शामिल है। लालचमियाना ने कहा कि असम ने अंतरराज्यीय सीमा पर निर्माण कार्य बंद नहीं किया है इसलिए मिजोरम में भी सीमावर्ती इलाकों में काम बहाल करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


द्विपक्षीय राजनीतिक वार्ता की शुरुआत करें दोनों राज्य: लालचमलियाना
बैठक के दौरान गृह मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि दोनों पड़ोसी राज्यों को लंबे समय से चले आ रहे इस सीमा विवाद को सुलझाने के लिए द्विपक्षीय राजनीतिक बातचीत की शुरुआत करनी चाहिए। बीते दिनों दोनों राज्यों के बीच हुए एक सशस्त्र संघर्ष के बाद से ही मिजोरम सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्य कर रहा है। इसके तहत पुलिस चौकियों और शिविरों को जोड़ने के लिए सड़कों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इस हिंसक संघर्ष में सात लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों में भेजे थे सलाहकार
इससे पहले पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिजोरम और असम में सलाहकार भेजे गए थे ताकि अंतरराज्यीय सीमा पर विवादित क्षेत्रों में यथास्थिति बरकरार रखी जा सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सलाह के आधार पर मिजोरम के गृह विभाग ने आठ नवंबर को कोलासिब और ममित के उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि सीमा पर कोई निर्माण कार्य न किया जाए। इसके बाद दोनों जिला प्रशासनों द्वारा 11 नवंबर को निर्माण कार्य पर आंशिक रूप से रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed