फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mistreated Of Kulbhushan Jadhav's Wife And Mother Is Planned By Pakistan Foreign Ministry

पाक सरकार के इशारे पर जाधव की मां-पत्नी से बदसलूकी, पाकिस्तानी पत्रकारों ने खोली पोल

Fri, 29 Dec 2017 07:45 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Fri, 29 Dec 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
Mistreated Of Kulbhushan Jadhav's Wife And Mother Is Planned By Pakistan Foreign Ministry
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी - फोटो : BBC

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की रणनीति के तहत ही पत्रकारों ने कुलभूषण जाधव से मिलने गईं उनकी मां और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इतना ही नहीं बदसलूकी करने वाले पत्रकारों को मंत्रालय ने बाद में धन्यवाद भी दिया। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का खुलासा वहीं के कुछ पत्रकारों ने ट्विटर पर किया और अपने साथियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन



डॉन समाचार पत्र के पत्रकार हसन बिलाल जैदी ने ट्वीट किया कि पत्रकार जाधव की मां और पत्नी पर कटाक्ष कर रहे थे और इन्हें कातिल की मां-पत्नी कहकर संबोधित किया। ऐसा करने वाले पत्रकारों को विदेश मंत्रालय ने धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत अच्छा काम। हमारे कुछ पत्रकार साथियों ने उस दिन बहुत खराब व्यवहार किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जाधव: बाज नहीं आ रहा पाक, फिर ठुकराई भारत की कान्सुलर एक्सेस की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूआईओएन के ताहा सिद्दीकी ने ट्वीट किया कि किसी दिन हम ऐसी स्टोरी करते हैं जिससे हमें घृणा होती है। और वह दिन कुछ ऐसा ही था। हमारे साथी पत्रकारों ने एक मां और पत्नी के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। जब वे विदेश मंत्रालय से बाहर निकलीं तो उन पर तंज कसे गए। ये बहुत ही शर्मनाक था। एक अन्य पत्रकार ने लिखा कि न्यूज चैनलों को अपने पत्रकारों को रिपोर्टिंग की नीतियां सिखानी चाहिए। यह शर्मनाक था और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

महिला पत्रकार बेनजीर शाह ने ट्वीट किया कि उनके पास उन पाक पत्रकारों के लिए कोई शब्द नहीं है जिन्हें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपमानित करने का तरीका ही देशभक्ति जताने का जरिया लगा। 25 दिसंबर को कुलभूषण जाधव से मुलाकात करने के बाद जब उनकी मां और पत्नी बाहर आईं तो वहां जानबूझकर पत्रकारों को प्रवेश दिया गया और उन्हें कातिल की मां-पत्नी कहकर संबोधित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed