फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission 2024 Lok Sabha polls: BJP chief Nadda to address two rallies in Maharashtra on Jan 2

मिशन 2024: नड्डा कल करेंगे मेगा विजय संकल्प रैली की शुरुआत, संभाजी नगर-चंद्रपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Sun, 01 Jan 2023 09:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 01 Jan 2023 09:20 PM IST
सार

जिला भाजपा अध्यक्ष देवराव भोंगले ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो जनवरी को चंद्रपुर में एक मेगा विजय संकल्प रैली के साथ चंद्रपुर जिले से अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे चंद्रपुर शहर में देवी महाकाली के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
Mission 2024 Lok Sabha polls: BJP chief Nadda to address two rallies in Maharashtra on Jan 2
डॉ. जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो जनवरी को महाराष्ट्र में दो बड़ी रैलियों में शामिल होंगे। भाजपा के एक नेता ने रविवार को इसके बारे में जानकारी दी। जिला भाजपा अध्यक्ष देवराव भोंगले ने बताया कि वे पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में रैलियों को संबोधित भी करेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा ने 18 ऐसी सीटों की पहचान की है जहां बीते चुनाव में शिवसेना ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में भाजपा का लक्ष्य उन सीटों पर भी जीत दर्ज करना है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए भाजपा के पदाधिकारी मिशन मोड में आ गए हैं। इन 18 मुश्किल सीटों पर भाजपा की जीत के लिए बनाई गई पार्टी की योजना के मुताबिक ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी सोमवार को चंद्रपुर से अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके  साथ महाराष्ट्र के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रावसाहेब दानवे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य लोग होंगे।
विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष देवराव भोंगले ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो जनवरी को चंद्रपुर में एक मेगा विजय संकल्प रैली के साथ चंद्रपुर जिले से अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे चंद्रपुर शहर में देवी महाकाली के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, भाजपा की लोकसभा बैठकों के समन्वयक संजय उर्फ बाला भेगड़े ने जेपी नड्डा के कार्क्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को चंद्रपुर में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद एक संगठनात्मक बैठक होगी। जबकि उनकी दूसरी रैली मराठवाड़ा क्षेत्र के संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने महाराष्ट्र में लड़ी गई 25 सीटों (कुल 48 में से) में से 23 पर जीत हासिल की थी। उस समय पार्टी की तत्कालीन सहयोगी शिवसेना ने 18 सीटें जीतीं थीं। वहीं, बात अगर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के बारे में करें तो काफी लंबे समय तक इसका प्रतिनिधित्व उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना करती थी। लेकिन साल 2019 के चुनावों के दौरान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने औरंगाबाद सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed