फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   minor raps, academicians from across the world wrote an open letter to prime minister modi

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप : 600 शिक्षाविदों का PM मोदी को खुला खत, चुप्पी साधने पर जताई नाराजगी

Sun, 22 Apr 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
minor raps, academicians from across the world wrote an open letter to prime minister modi

भारत में बच्चियों से रेप मामले की गूंज विदेशों तक पहुंच गई है। पूरी दुनिया के 600 से ज्यादा बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, छात्रों और शोधार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा है। जिसमें कठुआ और उन्नाव रेप मामलों पर अपना दुख जताया है और केंद्र सरकार को इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों में से अधिकतर भारतीय मूल के हैं। इस लेटर में पीएम के लिए कहा गया है कि 'हमने देखा है कि देश में बने गंभीर हालात पर और सत्तारूढ़ों में हिंसा से जुड़ाव के निर्विवाद संबंधों को लेकर आपने लंबी चुप्पी साध रखी है।'

विज्ञापन


इनमें ब्राउन यूनिवर्सिटी, द हार्वर्ड, द कोलंबिया और जानी-मानी आईआईटी समेत कोलंबिया लॉ स्कूल, बिजनेस स्कूल, टीचर कॉलेज, कोलंबिया कॉलेज, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स के बुद्धिजीवी, शिक्षक व छात्रों ने हस्ताक्षर कर विरोध जाहिर किया है। न्यूयार्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साथ आम नागरिकों ने इसके विरोध में एक कैंडल मार्च भी निकाला है। 
विज्ञापन


कोलंबिया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की रिपोर्टर सौम्या शंकर के मुताबिक, 120 छात्रों, शिक्षकों समेत न्यूयॉर्क शहर के लोगों ने भी यौन उत्पीड़न मामलों पर हस्ताक्षर कर विरोध स्वरूप आवाज उठाई है। प्रधानमंत्री के नाम ओपन लेटर में लिखा है कि देशभर में यौन उत्पीड़न, महिलाओं से हिंसा मामले बढ़ रहे हैं जिसमें राजनीतिक पार्टियों के लोगों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बच्चियों से दरिंदगी के चलते दुनियाभर में भारतीय होने के नाते हमारा सिर शर्म से झुक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed