{"_id":"633782355d348d047132dee1","slug":"minor-misdeed-for-two-years-and-court-sentenced-142-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म, कोर्ट ने दी 142 साल की सजा, पांच लाख जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म, कोर्ट ने दी 142 साल की सजा, पांच लाख जुर्माना भी लगाया
Sat, 01 Oct 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पतनमथिट्टा।
एजेंसी, पतनमथिट्टा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Oct 2022 05:26 AM IST
सार
आनंदन पीड़िता का रिश्तेदार है। वह 2019 में परिवार के साथ रहने के लिए आया था। जब माता-पिता घर में नहीं रहते, तो वह 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
केरल की स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने के 41 वर्षीय दोषी को 142 साल की कारावास की सजा सुनाई। पॉक्सो के मामले में किसी दोषी को यह सबसे लंबी सजा है।
विज्ञापन
पतनमथिट्टा के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय के जस्टिस जयकुमार जॉन ने दोषी आनंदन पीआर पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, आनंदन को कुल 60 साल की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
यह है मामला
पुलिस के मुताबिक, आनंदन पीड़िता का रिश्तेदार है। वह 2019 में परिवार के साथ रहने के लिए आया था। जब माता-पिता घर में नहीं रहते, तो वह 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन