फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of External Affairs said President Ram Nath Kovind to visit two Caribbean nations from May 15 to 21

दौरा: 15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों की यात्रा पर रहेंगे राष्ट्रपति कोविंद, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Sat, 07 May 2022 09:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 07 May 2022 09:37 PM IST
सार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 15 से 21 मई तक जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स (एसवीजी) की राजकीय यात्रा करेंगे। यह इन देशों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा होगी।
 

विज्ञापन
Ministry of External Affairs said President Ram Nath Kovind to visit two Caribbean nations from May 15 to 21
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति कोविंद 15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनकी इस यात्रा के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय  के मुताबिक, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 15 मई से जमैका और सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स (एसवीजी) की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना होंगे। यह इन देशों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति कोविंद 15 से 18 मई तक जमैका में रहेंगे। इस दौरान वह अपने समकक्ष जमैका के गवर्नर जनरल सर पैट्रिक एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद वहां के प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जमैका में 70,000 की संख्या में प्रवासी भारतीय हैं, जो भारत के साथ एक जीवंत सेतु का काम करता है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि 2022 भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति 18 से 21 मई तक सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान, वह अपने समकक्ष गवर्नर जनरल सुसान डौगन के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रधान मंत्री राल्फ ई गोंजाल्विस के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स के विधानसभा सदन को भी संबोधित करेंगे। 

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को राष्ट्रपति के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा कैरिबियाई क्षेत्र के देशों के साथ भारत के उच्च-स्तरीय जुड़ाव की निरंतरता को दर्शाती है। साथ ही ये य़ात्रा छोटे द्वीप विकासशील देशों के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। जमैका और सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स कैरेबियन समुदाय (कैरिकॉम) में सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed