फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of External Affairs said, India maintains military and diplomatic channels with China over Ladakh deadlock

लद्दाख गतिरोध पर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक चैनल से संपर्क बनाए हुए है भारत : विदेश मंत्रालय

Fri, 15 Jan 2021 04:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 15 Jan 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
Ministry of External Affairs said, India maintains military and diplomatic channels with China over Ladakh deadlock
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगते सभी टकराव वाले इलाकों से सैनिकों की पूर्ण वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत राजनयिक और सैन्य चैनलों के जरिए चीन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सैन्य वार्ता के अगले दौर पर सहमत हुए हैं। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर पिछले आठ महीने से भी अधिक समय से दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने डटी हुई हैं। पिछले महीने भारत और चीन ने राजनयिक वार्ता की थी।
विज्ञापन


चीन में फंसे 16 भारतीय नाविकों को वापस लाने की कोशिशें जारी : विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले चार महीने से चीन के समुद्री जल क्षेत्र में एक कार्गो शिप में फंसे 16 भारतीय नाविकों को वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं और इसके लिए चीनी अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के समुद्री क्षेत्र में दो कार्गो शिप में 39 भारतीय नागरिक फंसे हुए थे जिनमें से एमवी जग आनंद कार्गो शिप में सवार 23 भारतीय वापस स्वदेश लौट आए हैं।


श्रीवास्तव ने बताया कि एमवी अनास्टासिया मामले में हम चीनी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं जोकि शिप पर क्रू सदस्यों में बदलाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं। जैसे ही चीनी अधिकारियों से स्वीकृति मिलती है, कंपनी क्रू सदस्यों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और चीन में भारतीय दूतावास लगातार इस मुद्दे को चीन के साथ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed