{"_id":"5e271a898ebc3e4ad8189b47","slug":"ministry-of-defense-military-equipment-worth-5100-crore-approved-construction-of-submarines-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय ने 5,100 करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी, पनडुब्बियों के निर्माण को हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्रालय ने 5,100 करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी, पनडुब्बियों के निर्माण को हरी झंडी
Tue, 21 Jan 2020 09:11 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंंगलवार को रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी स्त्रोतों से 5100 करोड़ रुपये के सैन्य साजो-समान की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ रणनीतिक भागीदारी मॉडल के अंतर्गत नौसेना के लिए भारत में छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में ये निर्णय किए गए जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और अन्य शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएएसी ने स्वदेशी स्रोतों से 5,100 करोड़ रुपये के सैन्य साजो-सामान की खरीद को स्वीकृति प्रदान कर दी। इनमें सेना के लिए डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और भारतीय उद्योग द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्मित की गईं अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियां शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएसी ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में भारतीय रणनीतिक भागीदारों और संभावित मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के चयन को भी मंजूरी दे दी जो रणनीतिक भागीदारी मॉडल के तहत भारत में छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण का कार्य करेंगे।
इस मॉडल के तहत चयनित निजी कंपनियों को ओईएम के साथ भागीदारी में भारत में पनडुब्बी और लड़ाकू विमानों जैसे सैन्य साजो-सामान के निर्माण में उतारा जा रहा है।