फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Defence trying to find out Brokerage Amber aircraft deal

एम्ब्रेयर विमान सौदे की दलाली का पता लगाने में जुटा रक्षा मंत्रालय

Tue, 13 Sep 2016 05:39 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
 Ministry of Defence trying to find out Brokerage Amber aircraft deal
- फोटो : Getty

रक्षा मंत्रालय ब्राजील के साथ हुए तीन एम्ब्रेयर बोइंग विमानों के सौदे में दलाली का पता लगाने में जुट गया है। अभी मंत्रालय की योजना अपने स्तर से जानकारी हासिल करने की है और इसमें गड़बड़ी पाये जाने पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर सीबीआई से इसकी जांच का आग्रह कर सकते हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने इसी क्रम में डीआरडीओ प्रमुख एस क्रिस्टोफर को मंत्रालय में बुलाकर उनसे जानकारी मांगी थी। रक्षा मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि क्रिस्टोफर ने रक्षा मंत्री को विमान सौदे के बारे में उपलब्ध ताजा जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन


क्रिस्टोफर ने 2008 में हुए अरली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) के रेडार सहित तीन विमानों के सौदे, इसकी निविदा, शर्तों समेत अन्य जानकारियों से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। डीआरडीओ प्रमुख ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी कि उन्होंने ब्राजील प्राधिकरण को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में ब्राजील से सौदे तथा इसकी बिचौलियागिरी से जुड़े तथ्यों की मांग की है। डीआरडीओ प्रमुख ने जांच में मिली जानकारियों, संदेह के कारण तथा अन्य तथ्यों को मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीआरडीओ ने अवाक्स विमानों के उद्देश्य से इस सौदा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था। यह सौदा 2008 में हुआ था और ब्राजील की फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन ने इसमें बिचौलियागिरी(दलाली) लिए और दिए जाने के सबूत पाए हैं। इसे लेकर भारत में साऊथ ब्लाक का पारा चढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed