{"_id":"618828e839592960ac157ce9","slug":"minister-of-state-for-external-affairs-dr-rajkumar-ranjan-singh-will-pay-an-official-visit-to-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएससी: विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार आज न्यूयॉर्क की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना, बैठक में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएनएससी: विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार आज न्यूयॉर्क की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना, बैठक में लेंगे हिस्सा
Mon, 08 Nov 2021 01:05 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:05 AM IST
सार
विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिलेंगे और न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह आठ और नौ नवंबर को न्यूयॉर्क की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर रविवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यात्रा के दौरान डॉ राजकुमार रंजन सिंह नौ नवंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक उच्च स्तरीय खुली बहस में भाग लेंगे। यह बैठक मैक्सिको के राष्ट्रपति द्वारा बुलाई गई है।
विज्ञापन
यूएनएससी की इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के एजेंडे के तहत 'बहिष्करण, असमानता और संघर्ष' पर एक उच्च स्तरीय खुली बहस होगी। यूएनएससी के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मेक्सिको के राष्ट्रपति करेंगे। इस यात्रा के दौरान, विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिलेंगे और न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन