फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mimicry row: JP Nadda said- Some MPs are working as clowns

Mimicry row: नड्डा बोले- जोकरों का काम कर रहे कुछ सांसद, उपराष्ट्रपति की नकल को किसानों-जाटों का अपमान बताया

Wed, 20 Dec 2023 07:23 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार
बस्ती में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के कुछ सदस्य लगातार निचले स्तर का व्यवहार कर संसद की गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं। अब तक वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के नेताओं का अपमान कर रहे थे, लेकिन अब वे सीधे राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का अपमान करने लगे हैं...
loader
Mimicry row: JP Nadda said- Some MPs are working as clowns
JP Nadda - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने के मामले पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने धनखड़ के अपमान को किसानों और जाटों का 'अपमान' बताया है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि जनता नेताओं को अपना जनप्रतिनिधि बनाकर संसद में भेजती है, लेकिन कुछ नेता संसद जाकर जनता की बात उठाने की बजाय 'जोकरों' जैसा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद पर बैठे हुए वरिष्ठ सदस्य की नकल करना उनका अपमान करना है और जनता इस तरह के अपमानजनक व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

बस्ती में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के कुछ सदस्य लगातार निचले स्तर का व्यवहार कर संसद की गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं। अब तक वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के नेताओं का अपमान कर रहे थे, लेकिन अब वे सीधे राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का अपमान करने लगे हैं। यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मर्यादा और परंपरा के आधार पर चलता है, लेकिन विपक्ष लगातार संसदीय परंपराओं का अपमान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस समय विपक्ष का एक सांसद अभद्र व्यवहार कर रहा था और उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहा था, उसी समय इस घटना की निंदा करने की बजाय कांग्रेस के एक नेता (राहुल गांधी) उसका वीडियो बना रहे थे। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस तरह की घटनाओं को रोकने की बजाय उसको बढ़ावा दे रहे हैं। नड्डा ने कहा कि वैसे तो राहुल गांधी ओबीसी और पिछड़ों की बात करते हैं, लेकिन उपराष्ट्रपति जैसे संसदीय पद पर बैठे हुए व्यक्ति का अपमान करते हुए उन्हें यह बात याद नहीं आई।

नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कैमरामैन की भूमिका में आ गए हैं। उनके एक सांसद ने उनसे कहा है कि यदि राहुल गांधी कैमरामैन की भूमिका निभाना चाहें, तो वे उनके लिए भोजपुरी सिनेमा में बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed