फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mike Pompeo to meet EAM S Jaishankar and PM Narendra Modi in India

पोंपियो से भेंट के बाद जी-20 में भाग लेने जाएंगे पीएम मोदी, होगी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत

Tue, 25 Jun 2019 06:08 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Tue, 25 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo to meet EAM S Jaishankar and PM Narendra Modi in India
एस जयशंकर-माइक पोंपियो - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो आज रात दिल्ली पहुंच रहे हैं। पोंपियो की अधिकारिक यात्रा 26 जून से शुरू होगी और वह अपने समकक्ष एस जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद पोंपियो की भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी। पोंपियो राष्ट्रपति ट्रंप के संदेश के साथ भारत आ रहे हैं और अमेरिकी विदेश मंत्री से भेंट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना हो जाएंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन जापान के ओसाका में हो रही है। वहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 28 जून को लंच के बाद द्विपक्षीय वार्ता की योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


ओसाका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के कई देशों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय हितों पर चर्चा करेंगे। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी प्रमुख हैं। चीन और रूस मिलकर अमेरिका की घेरेबंदी बढ़ा रहे हैं। इसके केंद्र में ईरान पर अमेरिका द्वारा एक के बाद एक लगाए जा रहे प्रतिबंध, चीन के साथ अंतराष्ट्रीय व्यापार युद्ध समेत अन्य मुद्दे हैं। दुनिया की दिग्गज और चीन की प्रमुख दूर संचार क्षेत्र की कंपनी हुवावे का मुद्दा भी अंतरराष्ट्रीय रूप लेता जा रहा है। हुवावे के 5-जी कार्यक्रम पर अमेरिका लगातार न केवल सख्ती बरत रहा है, बल्कि भारत जैसे देशों को अपने उपकरणों के इस्तेमाल पर सख्त हिदायत भी दे रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जून को देर शाम प्रधानमंत्री जापान के ओसाका के लिए रवाना होंगे। वहां 27 जून को शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे और 27 जून से ही विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भेंट मुलाकात का कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। 28 जून को दोपहर में प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंफ से भेंट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत की भी कुछ जटिल चिंताएं हैं

भारत की भी कुछ जटिल चिंताएं हैं। अमेरिका के साथ सामरिक साझेदारी वाला देश भारत, लोगों से लोगों के रिश्ते, व्यापार, आपसी हित के उपाय, सूचनाओं की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर काफी संवेदनशील है। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार घाटा, प्रमुखता सूची से अमेरिका के हटाने जैसे कदम भी अहम हैं। इसके अलावा रूस के साथ एस-400 ट्रायम्फ प्रतिरोधी मिसाइल प्रणाली का सौदा और ईरान पर प्रतिबंध लगते जाने से पैदा हो रही चिंताएं भी प्रमुख हैं। मसलन् नई दिल्ली ने ईरान के साथ समझौता करके चाबहार बंदरगाह विकसित करने का कदम उठाया है। तमाम भारतीय और अन्य कंपनियों ने निवेश किया है। ईरान से भारत बड़े पैमाने पर ईंधन तेल का निर्यात करता है। इसके बरक्स अमेरिका के प्रतिबंध भारतीय अर्थ व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता में इन जटिल मुद्दों पर भी चर्चा के आसार हैं।

क्या है विदेश मंत्री पोंपियो का भारत आने का एजेंडा

अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत अटकलें पहले से थी। उन्होंने यहां आने के लिए जी-20 से ठीक दो दिन पहले के समय को चुना है। पोंपियो का नई दिल्ली के बाद दक्षिण कोरिया और जापान जाने का कार्यक्रम है। जापान के ओसाका शहर में जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन संभावित है। इस तरह से भारत में नई सरकार के गठन के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री का पहला दौरा है। वह अपने दौरे के दौरान विदेश मंत्री बने सुब्रामण्यम एस जयशंकर से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि पहले से माइक पोंपियो के साथ वार्ता का कोई एजेंडा तय नहीं है, लेकिन मुद्दे तमाम हैं। वस्तुत: माइक पोंपियो विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर होने वाली द्विपक्षीय वार्ता का एजेंडा तय करने आ रहे हैं। इसमें भारत और अमेरिका के द्पिक्षीय, क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय हित शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed