फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Middle Eastern crisis: Trump is 'dictator', Modi is his 'slave': Mallikarjun Kharge;

Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम, एपस्टीन फाइल का जिक्र कर सरकार को घेरा

Sun, 08 Mar 2026 09:31 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी Published by: Pavan Updated Sun, 08 Mar 2026 09:31 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी चुनावी रैलियों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय हालात पर खुलकर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात तो करते हैं, लेकिन जब अमेरिका भारत के खिलाफ फैसले लेता है तो वह चुप रहते हैं।

विज्ञापन
Middle Eastern crisis: Trump is 'dictator', Modi is his 'slave': Mallikarjun Kharge;
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बेहद तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप तानाशाह हैं और मोदी उनके गुलाम बन गए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति और व्यापार नीतियां अब अमेरिका के दबाव में चल रही हैं, जिससे देश और खासकर किसानों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Parliament: कल से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर हंगामे के आसार
विज्ञापन


अमेरिका का रवैया अहंकारी है- मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश के नेता की हत्या से दुनिया में शांति नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि अगर अली खामेनेई जैसे नेताओं को निशाना बनाया जाता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक स्थिरता पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का रवैया अहंकारी है और वह कई मामलों में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी बोले खरगे
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि भारत को मजबूरी में कई शर्तें माननी पड़ी हैं। उनके मुताबिक भारत अपने कई कृषि उत्पादों पर टैरिफ नहीं लगा सकता, जबकि अमेरिका भारतीय निर्यात पर टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 65 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं, जबकि अमेरिका में यह संख्या सिर्फ 3 प्रतिशत है। ऐसे में अगर अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत में बिना रोक-टोक आएंगे तो भारतीय किसानों पर बड़ा असर पड़ेगा।

'अंतरराष्ट्रीय हालात पर खुलकर बात नहीं करते पीएम मोदी'
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पहले भारत रूस, ईरान और वेनेजुएला जैसे देशों से सस्ता तेल खरीदता था, लेकिन अब अमेरिका के दबाव में फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने भारत को रूसी तेल खरीदने से मना किया और टैरिफ लगाने की धमकी दी, जिसके कारण भारत को अपनी नीति बदलनी पड़ी। 


'एपस्टीन फाइल्स के जरिए मोदी पर दबाव बना रहे ट्रंप'
अपने भाषण में खरगे ने यह भी दावा किया कि ट्रंप, तथाकथित एपस्टीन फाइल्स के जरिए मोदी पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत सरकार पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुकी है और कहा है कि इन फाइलों में प्रधानमंत्री का नाम होने का दावा बेबुनियाद और आपत्तिजनक है।

यह भी पढ़ें - West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर संसद में जानकारी देगी सरकार, लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर देंगे बयान

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का खरगे ने किया जिक्र
मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि 1971 में जब पाकिस्तान से युद्ध हुआ था, तब उन्होंने अमेरिका के दबाव की परवाह किए बिना फैसला लिया और बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका निभाई। खरगे ने सवाल उठाया कि आज की सरकार में वैसी हिम्मत क्यों नहीं दिखती। कांग्रेस नेता ने आखिरी में कहा कि अगर मौजूदा नीतियां जारी रहीं तो देश की गरीब जनता पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि किसी भी वैश्विक संकट या युद्ध की स्थिति में सबसे ज्यादा मुश्किल गरीबों को ही झेलनी पड़ती है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed