{"_id":"61b076597f02ba2a8e76cf4a","slug":"mi-17v5-helicopter-crash-know-everything-about-it-and-its-specialty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mi-17V5 Helicopter: यह सेना का सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर, चिनूक से होती है इसकी टक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mi-17V5 Helicopter: यह सेना का सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर, चिनूक से होती है इसकी टक्कर
Wed, 08 Dec 2021 02:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
Mi-17V5 को भारतीय वायुसेना का सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय हेलीकॉप्टर माना जाता है।इस हेलीकॉप्टर की तुलना बोइंग सीएच-47 चिनूक से की जाती है। पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोग सवार थे। नीलगिरि की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। Mi-17V5 एक वीवीआईपी हेलीकॉप्टर है। इसे भारतीय वायुसेना का सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय हेलीकॉप्टर माना जाता है।
विज्ञापन
यह रूस निर्मित हेलीकॉप्टर है। यह रॉकेट तक को ले जाने में सक्षम है। पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। इस हेलीकॉप्टर की तुलना बोइंग सीएच-47 चिनूक से की जाती है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटना के सम्बंध में जानकारी दी है। इसके बाद पीएम मोदी ने आपात बैठक बुलाई है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं Mi-17V5 की खासियत के बारे में...
विज्ञापन
Mi-17V5 की खासियत
- Mi-17V5 दुनिया के सबसे उन्नत परिवहन हेलीकाप्टरों में से एक है।
- इसे आर्म्स ट्रांसपोर्ट, फायर सपोर्ट, काफिले एस्कॉर्ट, पेट्रोल और सर्च-एंड-रेस्क्यू (SAR) मिशनों में भी तैनात किया जाता है।
- Mi-17V5 Shturm-V मिसाइल, S-8 रॉकेट, एक 23mm मशीन गन, PKT मशीन गन और AKM सब-मशीन गन से लैस है।
- इसमें हथियारों को निशाना बनाने के लिए आठ फायरिंग पोस्ट हैं।
- Mi-17V5 की अधिकतम गति 250km/H और मानक रेंज 580km है। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
- यह अधिकतम 6,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है।
विज्ञापन