{"_id":"681f3b5b24cc3c4363022ab3","slug":"mha-orders-all-media-channels-to-avoid-using-air-raid-sirens-on-broadcast-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHA: 'मीडिया चैनल्स हवाई हमले का सायरन इस्तेमाल न करें', पाकिस्तान से तनाव के बीच गृह मंत्रालय का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MHA: 'मीडिया चैनल्स हवाई हमले का सायरन इस्तेमाल न करें', पाकिस्तान से तनाव के बीच गृह मंत्रालय का निर्देश
Sat, 10 May 2025 05:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 10 May 2025 05:23 PM IST
सार
एडवाइजरी के अनुसार, सायरन का रुटीन इस्तेमाल, आम नागरिकों में इसकी संवेदनशीलता को कम कर सकता है और लोग असल सायरन की आवाज को मीडिया चैनल्स के सायरन की आवाज मानकर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पाकिस्तान संघर्ष के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनल्स को अपने कार्यक्रमों में सिविल डिफेंस हवाई हमले के सायरन का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय के तहत डायरेक्ट्रेट जनरल, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस और होम गार्ड्स ने यह एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 की धारा 3(1) के तहत सभी मीडिया चैनल्स से ये अपील की जाती है कि सिविल डिफेंस एयर रेड सायरन के इस्तेमाल से बचें और सिर्फ लोगों को जागरुक करने के लिए ही इसका इस्तेमाल करें।
सरकार का तर्क- लोग गुमराह हो सकते हैं
एडवाइजरी के अनुसार, सायरन का रुटीन इस्तेमाल, आम नागरिकों में इसकी संवेदनशीलता को कम कर सकता है और लोग असल सायरन की आवाज को मीडिया चैनल्स के सायरन की आवाज मानकर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चरम पर है। पाकिस्तान द्वारा भारत के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की जा रही है। भारत जहां पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर रहा है, वहीं जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को काफी नुकसान भी पहुंचाया है।
ये भी पढ़ें- PAK सेना और आतंक: अलकायदा से जुड़े थे ISPR चीफ अहमद शरीफ चौधरी के पिता, प्रतिबंधित परमाणु वैज्ञानिक भी रहे
विज्ञापन
शनिवार को विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा भारत के एस-400 सिस्टम और आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाने का दावा झूठा और पूरी तरह से भ्रामक है। वहीं कर्नल सोफिया ने बताया का पाकिस्तान संघर्ष को बढ़ाना चाहता है और वह अपने सैनिकों की एलओसी पर तैनाती बढ़ा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन