फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department predicted weather for June month gave a big update regarding monsoon

IMD: जून में गर्मी से होगा हाल-बेहाल या झमाझम बारिश देगी राहत? जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Tue, 27 May 2025 04:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 27 May 2025 04:55 PM IST
सार

देश में मई महीने में ही मानसून आ गया है। देश के कई राज्यों में बारिश ने रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। मुंबई में भी जोरदार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने जून के मौसम का हाल बताया है। जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा...?

विज्ञापन
Meteorological Department predicted weather for June month gave a big update regarding monsoon
मानसून

विस्तार

इस बार देश में मई महीने में ही मानसून की दस्तक हो गई है। देश के दक्षिणी हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मई महीने में भारत के कई राज्यों में हुई बारिश जिसने कई दशक के रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। साथ ही मई में गर्मी का अहसास ही नहीं हो रहा है। अब मौसम विभाग ने जून महीने के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश में जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान ठीक रहेगा। इससे साफ है कि इस बार जून में गर्मी बेहाल नहीं करेगी। 
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि जून में देश भर में बारिश 166.9 मिमी के दीर्घावधि औसत से 108 प्रतिशत अधिक होने की संभावना है। हालांकि देश के कुछ दक्षिणी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुंबई में 24 घंटे में 106 मिमी बारिश, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए मध्यम से भारी बारिश की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अच्छी बारिश के कारण उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रह सकता है। बादल छाए रहने से मध्य भारत और उससे सटे दक्षिण के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।


जून से सितंबर तक 106 फीसदी बारिश का अनुमान
आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि जून से सितंबर तक देश में औसत 87 सेमी तक 106 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है।  उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।  इस मौसम में मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक बारिश (दीर्घ अवधि औसत का 106 प्रतिशत से अधिक) होने की संभावना है। इस जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों तथा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।



ये भी पढ़ें: आठ राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी- बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कब पहुंचेगा मानसून

2009 के बाद पहली बार जल्दी आया मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे पहले आगमन था। मुंबई में बारिश सामान्य तिथि से 16 दिन पहले ही शुरू हो गई।  दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। केरल या मुंबई में जल्दी या देर से आने वाले मानसून का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा। यह बड़े पैमाने पर परिवर्तनशीलता और वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय विशेषताओं द्वारा पहचाना जाता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed