फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mephedrone worth Rs 1100 crore seized in Pune three arrested News Updates in Hindi

Maharashtra: पुणे में 1100 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, तीन गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 07:39 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 20 Feb 2024 07:39 PM IST
सार

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, तीनों से पूछताछ के बाद और उनसे मिले इनपुट के आधार पर कुरकुंभ महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में एक और ऑपरेशन चलाया गया, जहां एक फैक्ट्री से लगभग 550 किलोग्राम एमडी बरामद किया गया।
 

विज्ञापन
Mephedrone worth Rs 1100 crore seized in Pune three arrested News Updates in Hindi
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने तीन लोगों को 1.75 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग (एमडी) के साथ गिरफ्तार किया। बाजार में इसकी कीमत 3.85 करोड़ रुपये के करीब है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और गोदामों का पता लगाया, जहां 55 किलोग्राम एमडी और मिली। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, तीनों से पूछताछ के बाद और उनसे मिले इनपुट के आधार पर कुरकुंभ महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में एक और ऑपरेशन चलाया गया, जहां एक फैक्ट्री से लगभग 550 किलोग्राम एमडी बरामद किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक, पुलिस ने 600 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1,100 करोड़ रुपये है। पुलिस ने कहा कि पुणे जिले में अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की जब्ती है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेफेड्रोन, जिसे 'म्याऊ म्याऊ' के नाम से भी जाना जाता है, एक सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है, जो एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में देवी मंदिर में चढ़ाया गया 1.5 किलो सोने का मुकुट, सीतारमण ने की पूजा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के पेणुगोंडा में एक स्थानीय मंदिर के अभिषेक समारोह में हिस्सा लिया। मंदिर में देवी को 1500 ग्राम सोने का मुकुट पहनाया गया। एक बयान के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण आंध्रप्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ रेड्डी के साथ वसावी कन्याका परमेश्वरी मंदिर पहुंचीं। वह देवी को मुकुट पहनाने से जुड़े विधि-विधान में शामिल हुईं। 

खराब मौसम में विमान में लगे झटके, सांसत में अटकी जान
नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या (6ई6125) सोमवार को खराब मौसम की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान को दो तेज झटके लगे। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। विमान में मौजूद चालक दल के सदस्यों ने परिस्थितियों पर काबू पाकर श्रीनगर में विमान की सफल लैंडिंग कराई। हालांकि, कुछ देर के लिए यात्रियों की जान सांसत में अटकी रही। विमान शाम 5.25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था। बीच रास्ते में खराब मौसम की वजह से यह झटके खाने लगा। विमान में सवार एक व्यक्ति ने इस स्थिति का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें सभी यात्री परेशान दिख रहे हैं। कई यात्री डर के कारण मंत्रोच्चार करते दिखे। स्थितियों पर काबू पाने के लिए बच्चों और कई अन्य यात्रियों को पानी पिलाया गया।

विज्ञापन

सीसीपीए ने जारी किए हरित दावों रोकथाम और विनियमन पर मसौदा दिशानिर्देश
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने लोगों की रायशुमारी और हितधारकों के सुझाव और आपत्तियों के लिए हरित दावों रोकथाम और विनियमन पर मसौदा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कंपनियां, संस्थाएं पर्यावरण से संबंधित सभी दावों को बिना पुख्ता प्रमाणों के प्रयोग में नहीं ला सकेंगी। इसके लिए उनको सभी दावों का विस्तार से खुलासा क्यू आर कोड या वेब लिंक के माध्यम से ऐसा करना होगा। इसके लिए हितधारक 21 मार्च तक अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकते हैं। कंपनियों के दावे प्रमाण सहित आसानी से उपभोक्ताओं को लिए उपलब्ध भी होने चाहिए। इसके तहत पर्यावरण के अनुकूल, हरित या स्वच्छ जैसे सामान्य दावे पर्याप्त पुष्टि के बिना नहीं किया जाएगा। इसमें आपसी तुलना भी पुख्ता और तथ्यपरक होनी चाहिए। इन मसौदा दिशा निर्देशों में कहा गया है कि सामान्य शब्द जैसे स्वच्छ हरा, पर्यावरण अनुकूल, पर्यावरण चेतना, क्रूरता मुक्त, कार्बन तटस्थ का प्रयोग, पर्याप्त स्पष्टीकरण और योग्यता के अनुकूल होने पर भी किया जा सकेगा। इसके लिए तर्क सहित इनका विवरण देना अनिवार्य है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से न्यूजक्लिक संस्थापक पुरकायस्थ की मेडिकल रिपोर्ट तलब की
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। पुरकायस्थ वर्तमान में आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू को जेल के चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सौंपने को कहा है।

पीठ के समक्ष पुरकायस्थ के वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि उनके मुवक्किल की चिकित्सीय स्थिति अच्छी नहीं है। अदालत को जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगनी चाहिए। सिब्बल ने कहा, समय बीतता जा रहा है लेकिन मुझे खबर नहीं मिल रही है। हम अभी सिर्फ यही चाहते हैं कि अदालत जेल अधीक्षक से मेडिकल रिपोर्ट मांगे। वह व्यक्ति 74 साल का है और बहुत मुश्किल में है। इसके बाद पीठ ने निर्देश जारी किए। सिब्बल की मांग का विरोध करते हुए एएसजी ने कहा कि उन्हें एम्स से उचित रिपोर्ट मिलेगी।

शीर्ष अदालत ने राजू की आपत्ति पर नाराजगी जताते हुए कहा, आपकी ओर से ऐसा बयान आना आश्चर्यजनक है। अगर आपको अपने ही अधिकारी पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें हटा दें या उनके खिलाफ कार्रवाई करें। यह आपकी और प्रशासन की अक्षमता को दर्शाता है। एएसजी ने कहा कि वह किसी विशेष अधिकारी पर आक्षेप नहीं लगा रहे हैं। शीर्ष अदालत ने एएसजी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया और सुनवाई 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के बदले परीक्षा दे रहे सात गिरफ्तार
तेलंगाना पुलिस ने विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी के बदले ऑनलाइन अंग्रेजी पात्रता परीक्षा देने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओटी एलबी नगर जोन की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर वेंकटेश्वर लॉज से सातों आरोपियों को पकड़ा। डुओलिंगो एग्जाम के जरिये अमेरिका, आयरलैंड व ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अंग्रेजी की पात्रता परखी जाती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी परीक्षा पास करने योग्य अंक हालिस करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 5,000-10,000 रुपये वसूलते थे। आरोपियों की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। उनकी पहचान कंडाकतला प्रवीण रेड्डी, त्रिवेदी हरिनाथ, बानाला कृष्णा, एडावली अरविंद रेड्डी, नेनावथ संतोष, मल्लदी नवीन कुमार व अलकुंतला विनय के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से पांच लैपटॉप, चार पासपोर्ट, सात सेलफोन, एक कीबोर्ड व एक माउस जब्त किए हैं। 

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर सीबीआई छापा
सीबीआई ने दिल्ली में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया और उनके परिसर में छापा मारा। 1982-बैच के आईएएस अधिकारी 2019 में डीपीआईआईटी (तत्कालीन औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग) और निजी कंपनियों से विभिन्न पदों पर सेवानिवृत्त हुए।

पूर्व सचिव पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के वैध स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल लोकपाल अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की भी जांच कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार के मामले में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली में अभिषेक के परिसरों पर सीबीआई की कार्रवाई शुरू हुई।

जयशंकर ने फ्रांस के सीनेट प्रमुख के साथ की रणनीतिक भागीदारी पर चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दौरे पर आए फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर के साथ भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर बात की। दोनों नेताओं के बीच कई वैश्विक मुद्दों पर पर भी बात हुई। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर के नेतृत्व में दौरे पर आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई। इसमें रणनीतिक साझेदारी के अलावा कई वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। दो दिन के दौरे पर आए लार्चर ने सोमवार को संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी।

केरल: विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने वायनाड में बुलाई सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार
केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने मंगलवार को वायनाड में लगातार होने वाले मानव-पशु टकराव के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया। वन मंत्री एके ससींद्रन को पद से हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस विधायक टी सिद्दीकी और आईसी बालाकृष्णन के नेतृत्व में विपक्षी प्रतिनिधि बैठक से बाहर चले गए। विपक्ष का आरोप है कि वन मंत्री ने जिले का दौरा नहीं किया, जबकि यहां जंगली हाथियों के हमलों में दो लोग मारे जा चुके हैं। विपक्षी सदस्यों ने जोर दिया कि इस समय की जरूरत चर्चा करने के बजाय कार्रवाई करना है। इसके साथ विपक्ष चाहता है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी पशुओं के लगातार हमलों से प्रभावित लोगों की पीड़ा को समझने के लिए जिले का दौरा करें। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री को दिखाए काले झंडे
केरल के वायनाड जिले में हाथी के हमले में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों से मिलने पहुंचे केरल के वन मंत्री एके ससींद्रन के काफिले का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed