फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mentally unwell man attempts suicide near Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel home

छत्तीसगढ़: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने मुख्यमंत्री आवास के सामने की आत्महत्या की कोशिश 

Mon, 29 Jun 2020 11:07 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 29 Jun 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mentally unwell man attempts suicide near Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

छत्तीसगढ़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के मुख्यमंत्री आवास के सामने की आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शख्स ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली, हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आग बुझाई।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि धमतरी जिले के रहने वाले हरदेव सिन्हा ने सीएम आवास के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिन्हा 50 फीसदी जल चुके हैं और वह डॉ. बीआर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। चंद्रा ने बताया कि सिन्हा का कहना है कि वह एक लेखक है और एक फिल्म बनाना चाहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सरकारी बयान के मुताबिक धमतरी के तेलिनसट्टी गांव में रिश्तेदारों ने बताया कि सिन्हा शादीशुदा है और वह मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां भी हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से मानसिक रूप से अस्थिर है। सिन्हा के पास गांव में दो एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा कि उसने एक यूट्यूब फिल्म बनाने के लिए ग्राम पंचायत को एक आवेदन दिया था।

वहीं सीएम बघेल ने सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। वहीं राज्य के भाजपा प्रमुख विष्णु देव साईं ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य सरकार द्वारा रोजगार पर झूठे वादे करने का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed