Operation Sindoor: गुजरात के कच्छ में बनेगा 'सिंदूर वन' स्मारक पार्क, भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित
गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर के पास मिर्जापुर गांव में ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित एक स्मारक पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क का नाम 'सिंदूर वन' रखा गया है। यह पार्क आठ हेक्टेयर में फैला होगा, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों- सेना, नौसेना, वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को समर्पित विभिन्न खंड होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की सीमा से लगे गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर के पास ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित एक स्मारक पार्क बनाया जाएगा। इसके बारे में मंगलवार को अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पार्क को 'सिंदूर वन' कहा जाएगा, जो पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई की याद दिलाएगा। बता दें कि कच्छ जिला पाकिस्तान के साथ भूमि और समुद्री दोनों सीमाओं को साझा करता है।
कच्छ सर्कल के मुख्य वन संरक्षक संदीप कुमार ने बताया कि 'सिंदूर वन' पार्क आठ हेक्टेयर में फैला होगा। इस पार्क में भारतीय सशस्त्र बलों- सेना, नौसेना, वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को समर्पित विभिन्न खंड होंगे।
मिर्जापुर गांव में बनेगा पार्क
मुख्य वन संरक्षक कुमार ने बताया कि 'सिंदूर वन' पार्क भुज शहर के पास मिर्जापुर गांव में बनेगा। इस पार्क में लगभग 40 से 45 प्रजातियों के लगभग 80,000 पौधे, जड़ी-बूटियां, झाड़ियां और बेलें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम इस पार्क में अपने सशस्त्र बलों की बहादुरी और साहस को समाहित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Election Commission: चुनाव आयोग का मतदान प्रतिशत आंकड़ों को लेकर बड़ा फैसला, शुरू करने जा रहा है नई प्रणाली
पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा पार्क
वन अधिकारी ने बताया कि उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण वाला यह पार्क शहर के लिए फेफड़ों का काम करेगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी फैलाएगा। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर इस पार्क का मुख्य विषय होगा। हम पार्क में सेना, नौसेना, वायु सेना और बीएसएफ को समर्पित अलग-अलग खंड बनाएंगे और लोगों को ऑपरेशन के बारे में जागरूक करने के लिए आईएनएस विक्रांत, ड्रोन और एस-400 मिसाइल प्रणाली जैसे रक्षा उपकरणों और प्लेटफार्मों के भित्ति चित्र स्थापित करेंगे।'
26 मई को पीएम मोदी ने मिर्जापुर गांव में की थी जनसभा
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई को गुजरात की अपनी पहली यात्रा की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने मिर्जापुर गांव में एक जनसभा को संबोधित किया था। उसी दिन उन्होंने उन महिलाओं से भी मुलाकात की थी, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भुज एयरबेस के पुनर्निर्माण में मदद की थी। इस एयरबेस पर युद्ध के दौरान बमबारी की गई थी।
ये भी पढ़ें: Cash Row: बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने CJI को लिखा पत्र, न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग
पीएम को भेंट किए गए सिंदूर के पौधे से पार्क बनाने का आया विचार
वन अधिकारी कुमार ने बताया कि पीएम से मुलाकात के दौरान बहादुर महिलाओं ने उन्हें एक सिंदूर का पौधा दिया था। इससे हमें सिंदूर थीम पर एक सूक्ष्म वन बनाने का विचार आया। हम इस पार्क में सिंदूर के पेड़ या बिक्सा ओरेलाना के पौधे भी लगाएंगे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.