{"_id":"683ee0d8e7ff3f97790c3a6b","slug":"ec-introducing-streamlined-system-to-provide-timely-updates-on-approximate-voter-turnout-data-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Commission: चुनाव आयोग का मतदान प्रतिशत आंकड़ों को लेकर बड़ा फैसला, शुरू करने जा रहा है नई प्रणाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Commission: चुनाव आयोग का मतदान प्रतिशत आंकड़ों को लेकर बड़ा फैसला, शुरू करने जा रहा है नई प्रणाली
Tue, 03 Jun 2025 05:17 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:17 PM IST
सार
मतदाता मतदान आंकड़ों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। आयोग एक सुव्यवस्थित और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणाली की शुरुआत कर रहा है, जो मतदान प्रतिशत के अनुमानित आंकड़ों को तेजी से अपडेट करेगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता मतदान प्रतिशत को लेकर लगातार विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहा निर्वाचन आयोग एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह अनुमानित मतदाता मतदान प्रतिशत डेटा समय पर मिल सके इसके लिए वह एक सुव्यवस्थित, प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणाली शुरू कर रहा है। जिससे पहले की मैन्युअल रिपोर्टिंग विधियों से जुड़ी समय-देरी "काफी हद तक" कम हो जाएगी।
आयोग ने बताया कि इस नई पहल के तहत मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रिसाइडिंग ऑफिसर (पीआरओ) हर दो घंटे में मतदान का आंकड़ा सीधे 'ईसीआईनेट' एप्लिकेशन पर दर्ज करेंगे। इससे मतदान रुझानों के अद्यतन में लगने वाला समय घटेगा। यह आंकड़े स्वचालित रूप से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर एकत्र किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रतिशत के अनुमानित आंकड़े पहले की तरह हर दो घंटे में प्रकाशित होते रहेंगे। पहले मतदान का डाटा सेक्टर अधिकारियों द्वारा मैनुअल रूप से एकत्र किया जाता था और फोन कॉल, एसएमएस या मैसेजिंग एप के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को भेजा जाता था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा, विशेष रूप से मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्रिसाइडिंग ऑफिसर मतदान केंद्र से रवाना होने से पहले 'ईसीआईनेट' पर डेटा दर्ज करेंगे। इससे देरी में कमी आएगी और मतदान समाप्त होने के बाद नेटवर्क उपलब्धता के आधार पर अपडेटेड वोटर टर्नआउट एप पर निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान का अनुमानित प्रतिशत उपलब्ध हो सकेगा। इस नई प्रणाली का उद्देश्य पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है, जिससे मतदाता और अन्य हितधारक वास्तविक समय में मतदान रुझानों से अवगत रह सकें।

ये भी पढ़ें: 'वन नेशन वन हसबैंड' पर सियासी बवाल: पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, भड़की भाजपा