कृषि कानूनों के समर्थन में 10 संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को सौंपा ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के समर्थन में आल इंडिया किसान समन्वय समिति से संबद्ध विभिन्न राज्यों के 10 संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा। ये संगठन उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा आदि राज्यों से हैं। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन आज अपने 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है।
Memorandum submitted by 10 organisations from various states like Uttar Pradesh, Kerala, Tamil Nadu, Telangana, Bihar and Haryana, associated with All India Kisan Coordination Committee, to Union Agriculture Minister, to extend their support the three farm laws pic.twitter.com/kGzgj4PrSO
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 14, 2020
कृषि सुधार वाले तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए किसान एक दिन के भूख हड़ताल पर हैं। इसमें उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ भी मिला है, जो आज उपवास पर हैं। इसके साथ ही आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते बंद रहेंगे।