नायडू ने सदन में मास्क पहनने से रोका... फिर चिदंबरम की मांग पर दी अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद परिसर में कोरोना वायरस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच सदन के भीतर सांसदों ने बुधवार को तमाम सुरक्षा बचावों पर चर्चा हुई। टीएमसी सांसद मास्क पहनकर सदन पहुंचे तो सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें मास्क हटाने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की मांग पर उन्हें मास्क पहनने की अनुमति दे दी। कांग्रेस सदस्य रिपुन बोरा ने कहा, बाजार में सैनिटाइजर और मास्क की किल्लत है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इसकी आपूर्ति आपूर्ति और उपलब्धता पर निगरानी रखनी चाहिए और उचित दामों पर इनकी बिक्री सुनिश्चित करनी चाहिए। आप सदस्य संजय सिंह ने सरकार से जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। विपक्ष के चालू सत्र को जल्द खत्म करने के प्रस्ताव पर नायडू ने कहा, इस पर सरकार से चर्चा के बाद ही फैसला होगा। वहीं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, संसद घबड़ाने के बजाय लड़ने का जज्बा दिखाना चाहिए।
वायरस नहीं जानता हम सांसद हैं : राजीव गौड़ा
‘ये चिंता का विषय है। एक दूसरे दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है। वायरस नहीं जानता कि हम सांसद हैं, उसे इसकी परवाह नहीं। हम देशभर के लोगों से मिलते हैं, इसमें सबसे ज्यादा जोखिम है। ऐसे में सदन स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
- राजीव गौड़ा, कांग्रेस सांसद
लोकसभा में विदेश में फंसे छात्रों को वापस लाने की मांग
आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने लोकसभा में कहा, फिलीपींस ने भारतीय छात्रों को 16 मार्च को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का वक्त दिया है। वहीं विदेशी उड़ाने रद्द हैं ऐसे में सरकार को विदेश में फंसे छात्रों को वापस लाने के प्रयास तेज करने चाहिए।