मेघालय: राज्य के मंत्रियों और विधायकों में दहशत, उग्रवादी समूह ने भेजा जबरन वसूली का नोटिस
मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में संगठन के एक पूर्व आतंकवादी की मौत के कुछ दिनों बाद राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों को एक गैरकानूनी संगठन से जबरन वसूली के नोटिस मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय में गैरकानूनी संगठन से जबरन वसूली के नोटिस मिलने के बाद से कई मंत्री और विधायक डरे हुए हैं। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में संगठन के एक पूर्व आतंकवादी की मौत के कुछ दिनों बाद राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों को एक गैरकानूनी संगठन से जबरन वसूली के नोटिस मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस ने जांच शुरू कर दी है क्योंकि कई नेताओं को उनके मोबाइल फोन पर उग्रवादी संगठन से 10 लाख रुपये की मांग की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि न केवल राजनीतिक नेताओं बल्कि कई व्यवसायियों को भी विदेशों से उनके मोबाइल फोन पर संदेश प्राप्त हुए हैं।
अधिकारी ने कहा कि इनकम टैक्स के नाम पर 10 लाख रुपये और उससे ज्यादा की डिमांड की गई थी। उन्होंने कहा कि कई राजनेताओं और व्यवसायियों को आयकर के रूप में राशि एचएनएलसी को भुगतान करने के लिए कहा गया है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को एक महिला सहित कम से कम दो लोग उग्रवादियों द्वारा विस्फोटक से घायल हो गए। बता दें कि पिछले महीने, संगठन ने पूर्वी जयंतिया हिल्स में रिजर्व पुलिस बल के जवानों के क्वार्टर के पास एक और आईईडी हमला किया था। इस साल की शुरुआत में, एचएनएलसी ने जिले में एक सीमेंट प्लांट के अंदर भी हमला किया था।