{"_id":"62e29d3410ee1b681b3152bf","slug":"meghalaya-bjp-leader-now-booked-under-explosives-act-accused-of-running-brothel-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघायल: भाजपा नेता पर अब विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज, वेश्यालय चलाने का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघायल: भाजपा नेता पर अब विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज, वेश्यालय चलाने का है आरोप
Thu, 28 Jul 2022 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 28 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा था कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। मैं इसमें कुछ नहीं कहना चाहता। जैसे-जैसे सबूत मिल रहे हैं, पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता बर्नार्ड मारक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता बर्नार्ड मारक के फार्महाउस से विस्फोटक बरामद हुए हैं। इसके बाद मेघालय पुलिस ने उन पर अब विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें 'वेश्यालय' चलाने के आरोप में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जिला बाल संरक्षण इकाई और मेघालय पुलिस की एक टीम ने छुड़ाए गए बच्चों के कपड़े और किताबें लेने के लिए फार्महाउस 'रिंपू बागान' का दौरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें एक छोटा दरवाजा मिला। इस दरवाजे को तोड़ा गया, तो कई विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद हुए। इसमें 35 जिलेटिन स्टिक (विस्फोटक पदार्थ), 100 डेटोनेटर और धनुष और तीन मिले हैं।
विज्ञापन
रिसॉर्ट से छह बच्चों को किया गया ता रेस्क्यू
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को भाजपा नेता बर्नार्ड एन मराक के स्वामित्व वाले तुरा के एक रिसॉर्ट से छह बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने दावा किया था कि रिसॉर्ट में एक वेश्यालय चलाया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान फार्महाउस 'रिंपू बागान' से 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान मारक फरार हो गए थे। बर्नार्ड विद्रोही ग्रुप अचिक नेशनल वॉलंटियर काउंसिल के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट
मेघालय के पुलिस प्रमुख एलआर बिश्नोई के अनुसार, रेड के दौरान रिसॉर्ट से भारी मात्रा में शराब समेत कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई थी। एसपी के अनुसार, यहां से कई बार नाबालिग का यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए थे। इसके बाद आईपीसी की धारा 366ए और 376 के अलावा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी उसे और उसके दोस्त को रिंपू बागान ले गया था। जहां उसके साथ आरोपी व्यक्तियों ने कई बार यौन शोषण किया। इसके बाद कोर्ट ने मराक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कही थी यह बात
इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा था कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। मैं इसमें कुछ नहीं कहना चाहता। जैसे-जैसे सबूत मिल रहे हैं, पुलिस अपना काम कर रही है। सारी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया से चल रही है। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी कार्रवाई होगी कानून के तहत होगी।