फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Big disclosure of Meghalaya DGP– There was a plan to physical harm to CM Conrad Sangma

Meghalaya: मेघालय डीजीपी का बड़ा खुलासा- सीएम कोनराड संगमा को शारीरिक क्षति पहुंचाने की योजना थी

Tue, 25 Jul 2023 07:12 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Jul 2023 07:12 PM IST
सार

बिश्नोई ने मंगलवार को कहा, सोमवार को तुरा में मुख्यमंत्री के ऑफिस में जो हमला किया गया, वह सुनियोजित थी। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर 'हमला करने, शारीरिक क्षति पहुंचाने' की योजना थी...

विज्ञापन
Meghalaya: Big disclosure of Meghalaya DGP– There was a plan to physical harm to CM Conrad Sangma
सीएम कोनराड संगमा - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के ऑफिस में सोमवार को हुए हमले पर मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है। बिश्नोई ने मंगलवार को कहा, सोमवार को तुरा में मुख्यमंत्री के ऑफिस में जो हमला किया गया, वह सुनियोजित थी। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर 'हमला करने, शारीरिक क्षति पहुंचाने' की योजना थी।

विज्ञापन

लोगों को शराब पिलाने और पैसे बांटने की पुख्ता जानकारी

मेघालय के डीजीपी एल आर बिश्नोई ने दावा किया कि भीड़ की योजना मुख्यमंत्री को जान से मारने की थी। इसके लिए पूर्व योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को लोगों को शराब बांटी गई, कुछ जगह पर पैसे बांटने की भी पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली है। उन्होंने कहा, इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को तुरा में पूरी शांति बनी रही, कहीं से भी किसी तरह की अशांति की खबर नहीं आई है।

विज्ञापन

मेघालय के पश्चिमी तुरा शहर में मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले के आरोप में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिला भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हैं। सीएम कार्यालय पर हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सीएम कार्यालय पर हमले के लिए उकसाने का आरोप दो टीएमसी नेताओं पर लगा है, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ सीएम कार्यालय पर हमला

अचिक कॉन्सियस हॉलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी के नेता तुरा को राज्य की शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार शाम में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जब सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान लोगों की भीड़ ने कार्यालय पर हमला कर दिया था। इस हमले में मुख्यमंत्री को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

टीएमसी के दो नेताओं पर लगे आरोप

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सीएम ऑफिस पर हमले के आरोप में 18 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें भाजपा महिला मोर्चा की दो नेता, बेलिना एम मराक और दिलचे च मराक भी शामिल हैं। भीड़ को उकसाने का आरोप टीएमसी के दो नेताओं पर लगा है, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

स्कूल-कॉलेज बंद

भीड़ के हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है। हालात को देखते हुए जिले के डिप्टी कमिश्नर जगदीश चेलानी ने तुरा शहर में रात के समय कर्फ्यू लगा दिया और कानून व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। एहतियातन तुरा शहर में शिक्षण संस्थान भी मंगलवार को बंद रखे गए हैं। हालांकि बाजार खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed