{"_id":"642321b5368dec71c1047dd3","slug":"meghalaya-and-assam-border-issue-talks-between-states-may-start-by-may-cm-conrad-sangma-said-this-updates-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border Issue: मेघालय-असम के बीच मई तक शुरू हो सकती है बातचीत, सीएम संगमा ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Border Issue: मेघालय-असम के बीच मई तक शुरू हो सकती है बातचीत, सीएम संगमा ने कही यह बात
Tue, 28 Mar 2023 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:49 PM IST
सार
24 मार्च को राज्य सरकार ने छह क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच करने और 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन किया था।
विज्ञापन
कोनराड संगमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मंगलवार को मेघालय-असम सीमा विवाद को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य असम के साथ सीमा वार्ता का दूसरा दौर मई तक शुरू होने की संभावना है। इसके जरिए दोनों राज्य मतभेद के शेष छह क्षेत्रों में विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए संगमा ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नियमित संपर्क में थे। आधिकारिक तौर पर हम अप्रैल के आखिर में या शायद मई में इस पर काम करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम चर्चा शुरू कर सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि क्षेत्रीय समितियां अपना होमवर्क करें और सभी मुद्दों से भलीभाति अवगत हों। हम मई में चर्चा शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम इसे अप्रैल में भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन हम सिर्फ अपना होमवर्क अच्छा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 24 मार्च को राज्य सरकार ने छह क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच करने और 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन किया था। ये क्षेत्र हैं पश्चिम खासी हिल्स जिले में लांगपीह, री भोई जिले में बोरदुआर, नोंगवाह-मावतमुर, देशदूमरेह और ब्लॉक-द्वितीय और पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में ब्लॉक-1 और सियार-खंडुली। दो उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यनसोंग री भोई जिले और और स्निआवभलंग धर पश्चिम जयंतिया हिल्स जिलों के लिए क्षेत्रीय समितियों के प्रमुख होंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री पॉल लिंगदोह पश्चिम खासी हिल्स के लिए समिति की अध्यक्षता करेंगे।