फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meet India's first banking robot Laxmi

भारत को मिली पहली बैंकिंग रोबोट 'लक्ष्मी', जानिए उसकी खासियतों के बारे में

Fri, 11 Nov 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 11 Nov 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
Meet India's first banking robot Laxmi
देश को पहली बैंकिग रोबोट मिल गई है जिसका नाम 'लक्ष्मी' रखा गया है। गुरूवार को इस रोबोट को चेन्नई के कुंबाकोनम शहर स्थित सिटी यूनियन बैंक द्वारा लांच किया गया है। यह ग्राहकों के बैंकिंग से जुड़े 125 से ज्यादा सवालों के जवाब देने में सक्षम है।
विज्ञापन


इसे बनाने में 6 महीनों से ज्यादा का समय लगा है। देश का एक और निजी बैंक एचडीएफसी भी इसी तरह का रोबोट तैयार कर रहा है जो ग्राहकों से जुड़े सवालों के जवाब देने में सक्षम हो। हालांकि उनका यह प्रयोग अभी जारी है जिसमें थोड़ा समय लगेगा।  
विज्ञापन

रोबोट खातों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को साझा नहीं करेगी

Meet India's first banking robot Laxmi
सिटी यूनियन बैंक के एमडी और सीईओ एन कमाकोडी ने बताया कि "लक्ष्मी अकाउंट बैंलेंस, होम लोन पर ब्याज दर, अन्य भुगतान जैसे कई सवालों के जवाब ग्राहकों को देगी। यहीं नहीं इसके अलावा हमने इसे कोर बैंकिंग सोल्युशन से जोड़ा है अगर कोई ग्राहक अपना अकाउंट बैंलेंस और उससे जुड़ी पिछले लेन-देन के बारे में जानना चाहता है तो रोबोट की स्क्रीन पर सभी जानकारी उपलब्ध कराएगी।"

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि यह रोबोट खातों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को साझा नहीं करेगी, हमने इस रोबोट को सिर्फ साधारण सवालों के जवाब देने के  लिए तैयार किया है। इससे किसी भी ग्राहक की निजी जानकारियों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed