फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Spox Randhir Jaiswal Russia Indians early discharge Russian Army support staff AIMIM Owaisi

रूस में फंसे भारतीयों का मामला: विदेश मंत्रालय ने दिलाया भरोसा- जल्द वापसी के प्रयास जारी, संपर्क में है सरकार

Fri, 23 Feb 2024 05:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 23 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित वापस लाने के मामले में सरकार रूस के संपर्क में है। इस मामले में सांसद ओवैसी समेत रूस में फंसे लोगों के परिजनों ने भी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सरकार ने कहा है कि रूसी सेना के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम कर रहे सैनिकों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन
MEA Spox Randhir Jaiswal Russia Indians early discharge Russian Army support staff AIMIM Owaisi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस में फंसे भारतीयों के मामले में विदेश मंत्रालय ने मदद का भरोसा दिलाया है। सरकार ने कहा है कि रूसी सेना के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम कर रहे लोगों को सुरक्षित भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार रूसी सेना में सहायक कर्मचारियों के रूप में कार्यरत भारतीयों को जल्द मुक्त कराने के लिए मॉस्को से लगातार संपर्क में बनी हुई है। भारत ने अपने नागरिकों से कहा है कि रूस के साथ जारी युद्ध के कारण हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि कुछ भारतीय युद्धग्रस्त इलाकों में रूसी सेना के सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा, सरकार इस बात से अवगत है कि कुछ भारतीय रूसी सेना में सहायक पदों पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास नियमित रूप से इस मामले पर संबंधित रूसी अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीयों की शीघ्र वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार मामले पर रूसी सरकार से करें चर्चा- ओवैसी
हैदराबाद निवासी सुफियान के परिवार ने केंद्र सरकार के साथ-साथ विदेश मंत्रालय से रूस में फंसे युवकों को सुरक्षित निकालने और एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र से रूसी सरकार के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार को रूसी सरकार से चर्चा करनी चाहिए। रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे 12 युवाओं को वापस लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed