फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA spokesperson Arindam Bagchi says closely following development on the Israel Palestine issue and iran b gas field

विदेश मंत्रालय : इस्राइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर हमारी नजर बनी है, गैस फील्ड समझौते को लेकर ईरान से बातचीत जारी

Thu, 20 May 2021 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 May 2021 10:41 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत की नजर दोनों देशों के संघर्ष पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा अगर हिंसा शांत नहीं हुई तो हम आगे संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। वहीं फरजाद- बी गैस क्षेत्र परियोजना से बाहर होने पर उन्होंने कहा कि ईरान से बातचीत जारी है जल्द कोई न कोई हल निकलेगा।

विज्ञापन
MEA spokesperson Arindam Bagchi says closely following development on the Israel Palestine issue and iran b gas field
अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली सेना और फिलिस्तीनियों के बीच आज लगातार 10 दिनों से खूनी संघर्ष जारी है। इस्राइल ने गुरुवार तड़के गाजा पट्टी पर कई हवाई हमले किए जिसमें कम से कम एक फिलिस्तीन का नागरिक मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। वहीं इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत की नजर दोनों देशों की गतिविधियों पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा अगर हिंसा शांत नहीं हुई तो हम आगे संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। वहीं गैस फील्ड समझौते में ईरान के हाथ खींचने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी दोनों देशों से बातचीत जारी है और हम वहां के अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि ईरान सरकार के एक स्थानीय कंपनी के पक्ष में निर्णय करने से भारत फारस की खाड़ी में फरजाद- बी गैस क्षेत्र परियोजना से बाहर हो गया है। इस गैस-फील्ड की खोज भारतीय कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने की थी। ईरान ने इस गैस क्षेत्र को विकसित करने का काम सोमवार को एक स्थानीय कंपनी को दे दिया।
विज्ञापन


ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक समाचार सेवा शाना ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि दि नेशनल ईरानियन आयल कंपनी (एनआईओसी) ने फारस की खाड़ी की फरजाद-बी गैस फील्ड के विकास के लिये पेट्रोपार्स ग्रुप के साथ 1.78 अरब डालर का करार किया। एजेंसी के मुताबिक समझौते पर तेहरान में सोमवार 17 मई को हस्ताक्षर किये गए थे। इस मौके पर ईरान के पेट्रोलियम मंत्री बिजान जांगनेह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल हुआ आक्रामक
उधर इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच गत 10 दिन से जारी भीषण लड़ाई के मद्देनजर “तनाव में महत्वपूर्ण कमी” लाने की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की अपील के बावजूद नेतन्याहू ने गाजा पट्टी पर सैन्य अभियान जारी रखने का बुधवार को संकल्प लिया। यह गत हफ्ते लड़ाई शुरू होने के बाद से दो करीबी सहयोगी देशों के बीच सार्वजनिक दरार की पहली घटना है। नेतन्याहू के इस बयान से युद्धविराम पर पहुंचने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास जटिल हो सकते हैं।


नेतन्याहू ने सैन्य मुख्यालय के दौरे के बाद कहा कि वह ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपति के सहयोग की बहुत सराहना करते हैं’’, लेकिन ‘‘इजराइल के लोगों को शांति एवं सुरक्षा वापस दिलाने के लिए’’ देश अभियान जारी रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed