फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA S Jaishankar speaks on Soft Power and Rebalancing of world through culture calls it advantage for India news in hindi

MEA: जयशंकर ने बताया दुनिया को संतुलित करने में संस्कृति का योगदान, कहा- यही बात भारत को फायदा दिलाएगी

Wed, 13 Jul 2022 09:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Jul 2022 09:57 PM IST
सार

जयशंकर ने कहा, "एक विदेश मंत्री के तौर पर मुझे लगता है कि आज दुनिया को संतुलित करना बेहद जरूरी है। हमने इतिहास में देखा है कि कैसे ताकतवर देश, जो कि विनम्र शक्ति नहीं बन पाए, वहां कैसे राजनीतिक बदलाव हो गए।" 

विज्ञापन
MEA S Jaishankar speaks on Soft Power and Rebalancing of world through culture calls it advantage for India news in hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक स्तर पर भारत को फायदा पहुंचाने वाले कारणों को गिनाया। जयशंकर ने कहा कि आज के समय में कोई देश विनम्र शक्ति (सॉफ्ट पावर) बनकर क्या करता है, यह इस पर निर्भर करता है कि वह कितना ताकतवर है। यह प्रक्रिया कभी-कभी धीरे और निरंतर हो सकती है और कभी-कभी आक्रामक। विनम्र शक्ति हमेशा आख्यान गढ़ने, छवि बनाने और स्तर-सम्मान तय करने का काम करती है। 
विज्ञापन


जयशंकर ने आगे कहा, "एक विदेश मंत्री के तौर पर मुझे लगता है कि आज दुनिया को संतुलित करना बेहद जरूरी है। हमने इतिहास में देखा है कि कैसे ताकतवर देश, जो कि विनम्र शक्ति नहीं बन पाए, वहां कैसे राजनीतिक बदलाव हो गए। दुनिया को फिर संतुलित करने में संस्कृति सबसे अहम है। यही बात भारत के फायदे वाली है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी, "जल पर हमारी सामरिक भागीदारी समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने में प्रसन्नता हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन




तस्वीरें खींचने के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों को भरवाएं केंद्रीय मंत्री: रियाज 
केरल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री पीए मोहम्मद रियाज़ ने राज्य का दौरा करने वाले केंद्रीय मंत्रियों पर बुधवार को तंज करते हुए कहा कि तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बजाय उन्हें राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढे गिनने और उन्हें भरना चाहिए।

रियाज़ की टिप्पणी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पी विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्य के हालिया दौरे और राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर बन रहे कुझकुत्तोम फ्लाईओवर का निरीक्षण करने को लेकर उनकी आलोचना की थी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान रियाज़ ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन का नाम लिए बिना कहा, वह जितने मीडिया सम्मेलन करते हैं, उससे कहीं ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढों की संख्या है। इस राजमार्गों का रखरखाव भारत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करता है, जो केंद्र के तहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed