फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA press conference covid vaccine Mehul Choksi in Dominica travel ban, palestine issue and corona origin

विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता: कोविड टीकों से लेकर मेहुल चोकसी तक, क्या है भारत का रुख

Thu, 03 Jun 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Jun 2021 07:51 PM IST
सार

देश-विदेश में चल रहे विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कोरोना वायरस वैक्सीन, डोमिनिका में गिरफ्तार भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और कोरोना उत्पत्ति के मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। पढ़िए प्रेसवार्ता के प्रमुख बिंदु...

विज्ञापन
MEA press conference covid vaccine Mehul Choksi in Dominica travel ban, palestine issue and corona origin
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना टीकों को लेकर अमेरिका से संपर्क में हैं

विज्ञापन

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना वायरस टीकों के लिए हम अमेरिकी टीका निर्माताओं के साथ संपर्क में हैं। इसके साथ ही टीका बनाने के लिए कच्चे माल के लिए हम अलग से भी अमेरिकी प्रशासन के साथ काम कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में हम अपने स्वयं के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए टीके का घरेलू स्तर पर उत्पादन भी कर रहे हैं।

मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें जारी
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भगोड़ों को वापस लाने के अपने प्रयासों में भारत अडिग है। वह वर्तमान में डोमिनिका की हिरासत में हैं, जहां उसे लेकर कुछ कानूनी कार्यवाहियां चल रही हैं। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिशें जारी रखेंगे कि उसे भारत वापस लाया जाए। 
विज्ञापन


फिलस्तीन पर भारत का रुख पूरी तरह से स्पष्ट
फिलस्तीन की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को लिखे गए पत्र को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फिलिस्तीन ने परहेज करने वाले सभी देशों को पत्र लिखा है। हमने पिछले मौकों पर भी परहेज किया है, यह नया नहीं है और हमारी स्थिति स्पष्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा प्रतिबंध को हटाने की शुरुआत करें देश
विभिन्न देशों की ओर से भारतीयों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को लेकर मंत्रालय ने कहा कि हम देशों से उम्मीद करते हैं कि चूंकि अब भारत में कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य हो रही है, उन्हें यात्रा प्रतिबंधो में राहत देनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि कुछ देशों ने ऐसा करना शुरू कर दिया है। बाकी देशों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए।

कोविड उत्पत्ति के बारे में जानकारी जरूरी है
कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही गतिविधियों को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वैश्विक अध्ययन करवा रहा है। इस महामारी की उत्पत्ति के बारे में ठीक जानकारी के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहला कदम है। हमने पहले भी अधिक अध्ययन पर सहयोग करने की बात कहते रहे हैं। 


यूएन एजेंडा पर जर्मनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता
इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुद्दों को लेकर भारत और जर्मनी ने आज (गुरुवार) द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों पक्षों ने यूएन एजेंडा पर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जर्मन पक्ष को अपने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद काल के बारे में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। दोनों पक्षों ने मूल मुद्दों पर अपनी सहभागिता जारी रखने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed