फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mea more than 11 lakh indians return amid west asia tension

MEA: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 11.61 लाख से अधिक भारतीय लौटे, इराक से मुंबई पहुंचे 12 नाविक

Wed, 22 Apr 2026 05:00 AM IST
Nirmal Kant अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 22 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद होर्मुज जलमार्ग से कई एलपीजी और कच्चे तेल के पोत सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। साथ ही 11.61 लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे हैं और ईराक में फंसे 12 नाविक भी वापस आए हैं। सरकार ने खाड़ी क्षेत्र में बसे प्रवासियों की सुरक्षा और निकासी को प्राथमिकता दी है तथा दूतावासों की मदद से वापसी अभियान चलाया जा रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
mea more than 11 lakh indians return amid west asia tension
पश्चिम एशिया संकट के बीच लौटे भारतीय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब तक 9 एलपीजी पोत और 1 कच्चे तेल का पोत होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित पार कर भारत पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 28 फरवरी से ही अब तक 11.61 लाख से अधिक यात्री भारत लौटे हैं। ईराक में फंसे 12 भारतीय नाविक भी सोमवार रात मुंबई पहुंच गए।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने मंगलवार को अंतर मंत्रालय ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत खाड़ी क्षेत्र में बसे अपने लगभग 1 करोड़ प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को खासी प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि इराक के हवाई क्षेत्र फिर से खुलने के बाद पाविकों की यह वापसी संभव हो पाई। इसमें बगदाद में भारतीय दूतावास ने उनकी सुरक्षित निकासी कराने में काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए खुला है और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास आर्मेनिया और अज़रबैजान के रास्ते भारतीयों की वापसी में मदद कर रहा है।
विज्ञापन


देशभर में दूध व दूध के उत्पादों की कीमतें स्थिर
पशुपालन और डेयरी विभाग में निदेशक पूजा रुस्तगी ने अंतर मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा कि मौजूदा पश्चिम एशिया संकट के बीच भी देशभर में दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और सप्लाई बिना किसी बाधा के बनी हुई है। संकट की अवधि के दौरान डेयरी किसानों को भुगतान हो रहा है। डेयरी सेक्टर को ईंधन, गैस और प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री की सप्लाई से संबंधित कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री में कोई दिक्कत नहीं
प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री के संबंध में निदेशक ने कहा कि डेयरी सेक्टर में इसकी कोई कमी नहीं है। प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री के लिए जरूरी कच्चे माल पॉलीप्रोपिलीन और पॉलीस्टाइरीन की सप्लाई सुनिश्चित की गई है।


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 11.61 लाख से अधिक भारतीय लौटे, इराक से मुंबई पहुंचे 12 नाविक

निदेशक ने बताया कि 30 मार्च 2026 को एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया। इसमें सभी राज्य महासंघ और दूध संघ सदस्य हैं। 'निर्यात के संबंध में निर्यातित माल को भारतीय बंदरगाहों पर आसानी से वापस लाने की सुविधा के लिए 25 मार्च 2026 को एक सरल पशु ‘क्वारंटीन’ प्रक्रिया अधिसूचित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed