फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA: Demand for early release of Indians jailed in Pakistan, so far 2559 citizens have returned

MEA: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीयों की रिहाई जल्द करने की मांग, अबतक 2559 नागरिक आ चुके वापस

Sat, 01 Jul 2023 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 01 Jul 2023 03:16 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान से तुरंत जेल में बंद 12 मछुआरों और 14 सामान्य नागरिक कैदियों को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने की मांग की है। बताया गया है कि यह सभी लोग भारतीय हैं।

विज्ञापन
MEA: Demand for early release of Indians jailed in Pakistan, so far 2559 citizens have returned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को जेल की सजा पूरी कर चुके 254 भारतीय मछुआरों और चार नागरिक कैदियों की रिहाई कर उन्हें स्वदेश वापस भेजने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। भारत ने 2008 के समझौते के तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी और एक जुलाई को दोनों देशों द्वारा नागरिक कैदियों की सूचियों का आदान प्रदान करने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


भारत ने जो पाकिस्तानी या पाकिस्तानी माने जाने वाले  343 नागरिकों और 74 मछुआरों की सूची जारी की है। इसी प्रकार पाकिस्तान ने भी भारतीय या भारतीय माने जाने वाले 42 नागरिक और 266 मछुआरों की लिस्ट जारी की। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, पाकिस्तान से अपनी सजा पूरी करने वाले 254 भारतीय मछुआरों और चार भारतीय नागरिक कैदियों की रिहाई में तेजी लाने के लिए कहा गया था। भारत ने पाकिस्तान से तुरंत जेल में बंद 12 मछुआरों और 14 सामान्य नागरिक कैदियों को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने की मांग की है। बताया गया है कि यह सभी लोग भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान से जब तक सभी भारतीयी नागरिक कैदियों और मछुआरों रिहाई नहीं हो जाती तबतक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है। साल 2014 से अबतक सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप लगभग 2,559 भारतीय मछुआरों और 63 कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। उनमें से 398 भारतीय मछुआरें और पांच कैदी ऐसे हैं, जिन्हें इस साल पाकिस्तान से वापस लाया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed