फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MBBS student dies after ragging by seniors in Gujarat; college launches probe

Gujarat: गुजरात में सीनियर्स की रैगिंग के बाद MBBS छात्र की हुई मौत; पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू की

Sun, 17 Nov 2024 06:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

मामले में कॉलेज के अन्य छात्रों ने बताया कि अनिल को सीनियर छात्रों ने खड़ा किया था और खुद को परिचित कराने के लिए कहा गया था। बालिसाना थाना के एक अधिकारी ने बताया कि कॉलेज की एंटी रैंगिंग कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर सीनियर छात्रों को दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MBBS student dies after ragging by seniors in Gujarat; college launches probe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के पाटन जिले में एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि उसे सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान तीन घंटे तक खड़ा किया था, जिसके बाद वह बेहोश हुआ और उसकी मौत हुई। यह घटना शनिवार को हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक छात्र 18 साल का अनिल मेठानिया था, जो पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। 
विज्ञापन


कॉलेज की एंटी रैंगिंग कमेटी ने शुरू की जांच
मामले में कॉलेज के डीन डॉक्टर हार्दिक शाह ने बताया, छात्र को तीन घंटे तक खड़ा करने के बाद वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सहपाठियों ने बताया कि अनिल को सीनियर छात्रों ने खड़ा किया था और खुद को परिचित कराने के लिए कहा गया था। बालिसाना थाना के एक अधिकारी ने बताया कि कॉलेज की एंटी रैंगिंग कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर सीनियर छात्रों को दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
सीनियर छात्र ले रहे थे जूनियर्स की रैगिंग
वहीं कॉलेज के एक प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया, कई सीनियर छात्रों ने हमें तीन घंटे तक खड़ा रखा और एक-एक करके खुद को परिचित कराने को कहा, वे हमें खड़े रहने के लिए मजबूर कर रहे थे और हमें गुस्सा न करने की चेतावनी दे रहे थे। आखिरकार एक छात्र बेहोश हो गया, हमने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कॉलेज और सरकार से न्याय की मांग की
अनिल मेठानिया के परिजनों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज और सरकार से न्याय की उम्मीद है। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र मेठानिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने अपने चाचा से फोन पर सुना कि मेरे चचेरे भाई को बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जब मैं यहां आया, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मौत के असली कारण का पता चल सके। हमने सुना है कि तृतीय वर्ष के छात्रों ने रैगिंग के दौरान उसे दो-तीन खंडे खड़ा किया था, जिससे उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed