फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   may 8 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 08 May 2019 06:23 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 08 May 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
may 8 big news all day long update on amarujala

अमेरिका: डेनवर शहर में स्कूल के अंदर गोलीबारी, 7 से 8 लोग घायल

विज्ञापन


अमेरिकी राज्य कोलोराडो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां के डेनवर शहर में स्कूल के अंदर मंगलवार को हुई गोलीबारी में लगभग सात से आठ लोगों के घायल होने की खबर है। डेनवर शहर के 24 किलोमीटर दक्षिण में हाइलैंड्स रेंच समुदाय के स्कूल में फायरिंग हुई। घटना पर डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय का कहना है कि शूटर्स को खोजने की कोशिश की जा रही है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की महारैली आज, विपक्ष की टिकी निगाहें 

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से अब तक तीन बड़ी जनसभाएं हुई हैं, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो-दो बार एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण से साफ हो चुका है कि भाजपा का दिल्ली में राष्ट्रवाद और आतंकवाद पर फोकस रहेगा। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को रामलीला मैदान में होनी वाली महारैली और उनके भाषण को लेकर चर्चाएं गरम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..
 


आज रोड शो कर प्रियंका संभालेंगी दिल्ली में मोर्चा, शीला दीक्षित और विजेंदर सिंह के लिए मांगेंगी वोट
 

उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के बाद अब दिल्ली के सत्ता संग्राम का मोर्चा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभालेंगी। प्रियंका अपनी चहेती नेता शीला दीक्षित के क्षेत्र में बुधवार को रोड शो करेंगी। उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सीलमपुर से रोड शो शुरू होगा।



पढ़ें पूरी खबर..



भोपाल गैस कांड: मुआवजे पर सरकार से निराश पीड़ितों ने अब लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी

भोपाल गैस कांड के पीड़ितों ने अब राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर जल्द मुआवजे की मांग की है। इससे पहले हादसा पीड़ितों के चार संगठनों के नेताओं ने मार्च में एक पत्रकार वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें अतिरिक्त मुआवजे के लिए लगाई गई सुधार याचिका में सुधार करें। 

पढ़ें पूरी खबर..


श्रीनगर-उधमपुर के बीच हाईवे पर बुधवार की पाबंदी समाप्त, 13 मई से चल सकेंगे सिविल वाहन

राज्यपाल प्रशासन ने मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर श्रीनगर और उधमपुर के बीच 13 मई से बुधवार की पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। इसके बाद अब सिविल वाहनों की आवाजाही बुधवार को भी शुरू हो जाएगी। इस रूट पर अब सिर्फ रविवार को ही सुरक्षाबलों की कानवॉय के दौरान सिविल वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां पूर्व की तरह रहेंगी। हाईवे पर सुरक्षा की समीक्षा के बाद ही पाबंदियों को पूरी तरह से हटाने पर काम किया जाएगा।  

पढ़ें पूरी खबर..


दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आप निकालेगी रोड शो, आखिरी दिनों के प्रचार की बनाई रणनीति

आम आदमी पार्टी (आप) ने आखिरी फेज के प्रचार अभियान की रणनीति तैयार कर ली है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो का आयोजन करेगी। इसकी अगुवाई आप विधायक करेंगे। इसके अगले दिन चुनाव प्रचार खत्म होने पर आप कार्यकर्ता पार्टी की टोपी लगाकर अलग-अलग इलाकों में घूमते नजर आएंगे। 

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed