फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   markandey katju against controversial tweet against MNS

मार्कंडेय काट्जू ने कहा, मैं इलाहाबादी गुंडा, MNS के कार्यकर्ता मेरे साथ करें दंगल

Thu, 20 Oct 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
markandey katju against controversial tweet against MNS
मार्कंडेय काट्जू
उड़ी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर शुरू विवाद में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति मार्कंडेय काट्जू भी कूद पड़े हैं।  बुधवा को उन्होंने एक के बाद एक की ट्वीट किए और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को आड़े हाथों लिटा। बताते चलें कि मनसे ने ही सबसे पहले पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग की थी।
विज्ञापन


काट्जू ने ट्वीट किया, 'मनसे क्यों असहाय लोगों पर हमले कर रही है? अगर आप बहादुर हैं है तो मेरे पास आइए। मेरे  पास डंडा है जो तुम्हारा इंतजार कर रहा है। यह तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है।'
विज्ञापन


 



यही नहीं इसके अगले ट्वीट में काट्डू ने लिखा, 'मनसे के लोग गुंडा हैं, जो अरब सागर का खारा पानी पी रखे हैं। मैं एक इलाहाबादी गुंडा हूं, जिसने संगम का पानी पिया है।'
 


तीसरे ट्वीट में काट्जू ने लिखा है, 'तो असहाय कलाकारों पर अपनी बहादुरी दिखाने की जगह तुम मेरे साथ दंगल कर लो। इसके बाद विश्व देखेगा कि कौन बड़ा गुंडा है।'

एक दूसरे मामले में अदालत में पेश होने को तैयार

markandey katju against controversial tweet against MNS
मार्कंडेय काटजू ने कहा कि मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन अब जा चुके - फोटो : Twitter
बताते चलें कि निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद आलम के होने के कारण मनसे इसका विरोध कर रही है। उन्होंने फिल्म नहीं रिलीज होने देने की चेतावनी दे रखी है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सौम्या मामले में अपने फैसले की आलोचना करने पर पूर्व न्यायाधीश को समन जारी करने पर जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जस्टिस काटजू का कहना है कि वह अदालत में पेश होने के तैयार है लेकिन वह चाहते हैं कि शीर्ष अदालत संविधान की धारा अनुच्छेद 124(7) पर विचार करे जो उन्हें अदालत के समक्ष पेश होने से रोकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed