फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota activist Manoj Jarange announces he is suspending his indefinite fast.

Maharashtra: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने स्थगित की भूख-हड़ताल, छह दिनों से कर रहे थे प्रदर्शन

Thu, 13 Jun 2024 03:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

Maharashtra: मनोज जरांगे पिछले छह दिनों से हड़ताल पर थे। वे लगातार मराठा आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अब उन्होंने अपनी भूख-हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Maratha quota activist Manoj Jarange announces he is suspending his indefinite fast.
मनोज जरांगे - फोटो : ANI

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है। बता दें कि मनोज जरांगे पिछले छह दिनों से हड़ताल पर थे। वे लगातार मराठा आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जरांगे चाहते हैं कि मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण दिया जाए। 

विज्ञापन


शनिवार को शुरू किया था विरोध प्रदर्शन 
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में शनिवार को विरोध प्रदर्शन शुरू किया और चेतावनी दी थी कि अगर सरकार इस मुद्दे का तुरंत समाधान नहीं करती है तो वह नसों के माध्यम से शरीर में तरल पदार्थ लेना भी बंद कर देंगे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिस वजह से छत्रपति संभाजीनगर से नवनिर्वाचित शिवसेना सांसद संदीपन भुमरे ने मंगलवार को अंतरवाली सराटी का दौरा किया था। 
विज्ञापन


क्या है मनोज जरांगे की मांग?
मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति प्रमाणपत्र देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में कुंबी समुदाय को ओबीसी श्रेणी में रखा गया है ऐसे में मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति प्रमाणपत्र देने से उन्हें (मराठा आरक्षण के लोगों को) आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मांग पूरी नहीं हुईं तो सभी 288 विधानसभा सीटों से उतारेंगे उम्मीदवार’
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता का कहना है कि अगर मामला नहीं सुलझाया गया तो वह इस साल अक्तूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों से उम्मीदवार उतारेंगे। मनोज जरांगे ने कहा ‘फिर हम आरक्षण देने वाले बन जाएंगे न कि लेने वाले।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed