{"_id":"6397fb4899804c34015dd1cc","slug":"maratha-groups-opposition-parties-calls-shutdown-in-pune-over-governor-bs-koshyari-remarks-on-shivaji-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Bandh: राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का पुणे बंद का आह्वान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Bandh: राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का पुणे बंद का आह्वान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Tue, 13 Dec 2022 10:06 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:06 AM IST
सार
Shivaji Remark Row, Pune Bandh:मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दल और मराठा संगठन राज्यपाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Pune Bandh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों और मराठा संगठनों ने आज पुणे बंद का आह्वान किया है। शहर में बंद का असर दिखाई दे रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। दुकानें भी बंद हैं। शहर में बंद के दौरान मेडिकल की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। जबकि जरूरी वस्तुएं और सेवाएं जैसे किराना की दुकान, दूध की दुकान मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ पुणे (एफएटीपी) ने भी बंद का समर्थन किया है। पुणे बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मराठा संगठनों ने निकाला मौन मार्च
शिवाजी महाराज पर राज्यपाल कोश्यारी की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में आज सुबह मराठा संभाजी ब्रिगेड सहित कई संगठनों और विपक्षी दलों ने पुणे में मौन मार्च निकाला और बंद को अपना समर्थन दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पुणे अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र का अपमान किया है। भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन
बता दें, शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर घिरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनका मार्गदर्शन मांगा है कि ऐसी स्थिति में उन्हें कदम उठाना चाहिए।