{"_id":"64a2d1e124eb073f8d01e723","slug":"many-people-rescued-after-boat-capsized-during-champakkulam-boat-race-in-kerala-alappuzha-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में चंपाकुलम नौका दौड़ के दौरान नाव पलटी; कोई हताहत नहीं, 25 लोगों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में चंपाकुलम नौका दौड़ के दौरान नाव पलटी; कोई हताहत नहीं, 25 लोगों को बचाया गया
Mon, 03 Jul 2023 07:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
केरल की सबसे पुरानी नौका दौड़ों में से एक 'चंपाकुलम मूलम वल्लम काली' सोमवार को तटीय जिले अलाप्पुझा में शुरू हुई। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, प्रतियोगिता के बीच अचानक एक नाव पलट गई। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पंबा नदी पर नौका दौड़ के दौरान हुई। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मोटर नौकाएं लोगों को बचाने के लिए काम कर रही हैं। लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर छुट्टी दे दी गई। कुछ लोग अलाप्पुझा सरकारी मेडिकल कॉलेज में निगरानी में हैं, लेकिन किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन