संबोधन पर सवाल: विपक्षी दलों का पीएम मोदी पर तंज, कहा- देश को ऑक्सीजन चाहिए, भाषण नहीं
सोशल मीडिया पर पीएम के भाषण की जमकर आलोचना हो रही है।विपक्षी दलों के नेता पीएम मोदी के कोरोना पर दिए भाषण की निंदा कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि देश को इस वक्त आपके भाषण की नहीं ऑक्सीजन की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 8वीं बार देश को संबोधित किया। उन्होंने देश को लॉकडाउन से बचने का संदेश दिया, साथ ही राज्य सरकारों से इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने का आग्रह किया। पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर उनके भाषण की जमकर आलोचना हो रही है।विपक्षी दलों के नेता पीएम मोदी के कोरोना पर दिए भाषण की निंदा कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि देश को इस वक्त आपके भाषण की नहीं ऑक्सीजन की जरूरत है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने 19 मिनट के संबोधन में कहा कि लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। ताकि लॉकडाउन जैसे हालात ना बने।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम मोदी का भाषण कुछ अलग ही अंदाज का था। पिछले साल कोरोना की पहली लहर में केंद्र ने सबकुछ अपने हाथों में रखा था, यहां तक कि लॉकडाउन भी केंद्र सरकार की ओर से लगाया गया था। लेकिन एक साल बाद कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारें और मोहल्ला समितियों पर डाल दी गई है। आखिर एक साल में ऐसे बदलाव कैसे हो गया।
पीएम मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि रात 8.45 बजे के ज्ञान का सार -: 'मेरे बस का कुछ नही, यात्री अपने सामान यानी जान की रक्षा स्वयं करें।'
आज रात 8.45 बजे के ज्ञान का सार -:
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 20, 2021
“मेरे बस का कुछ नही,
यात्री अपने सामान यानी जान की रक्षा स्वयं करें।”#COVID19
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण का लबोलुआब यही रहा कि दोस्तों आप स्वयं की सुरक्षा करो। अगर आप कोरोना को मात देकर निकलने में सक्षम रहे तो निश्चित रूप से हम किसी उत्सव और महोत्सव में मिलेंगे। तब तक के लिए शुभकामनाएं। भगवन आपके साथ रहे।
Sub text of @PMOIndia ‘s speech. Guys you are on your kind of on your own . If you are able to finally make it to the other side we will definitely meet again in some Utsav or Mahatsov. Until then all the best . May God be with you.
— Manish Tewari (@ManishTewari) April 20, 2021
इंडियन यूथ कांग्रेस के नेता श्रीनिवास ने भी पीएम मोदी के भाषण पर ट्वीट किया। क्षमा कीजिए | देश को 'भाषण' की नही, 'ऑक्सीजन' की जरूरत है ।