फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Jarange asks Maratha community to select candidates for Lok Sabha polls before March 30

महाराष्ट्र: 'लोकसभा चुनाव के लिए 30 मार्च तक निर्दलीय उम्मीदवार पर लें फैसला', मराठा समुदाय से जरांगे की अपील

Sun, 24 Mar 2024 03:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 03:37 PM IST
सार

मराठा आरक्षण की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदावारों को लेकर मराठा समुदाय से 30 मार्च से पहले निर्दलीय उम्मीदवारों के चयन के लिए अपील की है। जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति गहरा स्नेह है, लेकिन उन पर विश्वास के बावजूद, मसौदा अधिसूचना लागू नहीं की गई है।

विज्ञापन
Manoj Jarange asks Maratha community to select candidates for Lok Sabha polls before March 30
मनोज जरांगे - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदावारों को लेकर मराठा समुदाय से 30 मार्च से पहले निर्दलीय उम्मीदवारों के चयन के लिए अपील की है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मराठा समुदाय का महाराष्ट्र में 17 से 18 लोकसभा क्षेत्रों तक प्रभाव है। 
विज्ञापन


मराठा समुदाय से निर्दलीय उम्मीदवार का चयन करने की अपील 
जालना जिला में मराठा समुदाय के सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए मनोज जरांगे ने कहा कि मैं राजनीति नहीं जानता और इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मराठा समुदाय के सदस्य 30 मार्च से पहले जाति और धर्म और किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं होने के बावजूद उम्मीदवारों का चयन करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन


'एक निर्वाचन क्षेत्र में मराठा समुदाय के कई उम्मीदवारों को उतारे के खिलाफ'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज जरांगे ने कहा कि एक निर्वाचन क्षेत्र में मराठा समुदाय के कई उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के खिलाफ हैं क्योंकि इससे समुदाय को नुकसान होगा और वोट विभाजित होंगे। जरांगे ने कहा कि 'सेज सोयर' (कुनबी मराठों के रक्त संबंधी) पर मसौदा अधिसूचना के कार्यान्वयन का मुद्दा मुख्य रूप से केंद्र के बजाए राज्य सरकार का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक मसौदा अधिसूचना लागू नहीं की गई- मनोज जरांगे
जालना में एक कार्यक्रम के दौरान मनोज जरांगे ने इस बात पर सहमति जताई कि वह लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतारना चाहते हैं। जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति गहरा स्नेह है, लेकिन उन पर विश्वास के बावजूद, मसौदा अधिसूचना लागू नहीं की गई है। साथ ही उन्होंने मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किये जाने की निंदा की। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed