फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan Singh Health: Former PM Manmohan Singh Admitted in AIIMS, PM Modi Wishes Speedy Recovery, Mandaviya Enquiries About His Health

Manmohan Singh Health Condition: स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम की सेहत का हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Thu, 14 Oct 2021 05:39 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 05:39 PM IST
सार

अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्थिति स्थिर है।

विज्ञापन
Manmohan Singh Health: Former PM Manmohan Singh Admitted in AIIMS, PM Modi Wishes Speedy Recovery, Mandaviya Enquiries About His Health
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती हैं। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पूर्व प्रधानमंत्री से गुरुवार को मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मनमोहन सिंह का हाल जानने एम्स पहुंचे।

विज्ञापन


एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। मनमोहन सिंह को सोमवार को बुखार आया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।
विज्ञापन





पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल ने केंद्र को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला और 'कर उगाही' करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, पुरानी लोककथाओं में ऐसे लालची कुशासन की कहानी होती थी जो अंधाधुंध टैक्स वसूली करता था। पहले जनता दुखी हो जाती थी लेकिन अंत में जनता ही उस कुशासन को खत्म करती थी। असलियत में भी ऐसा ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed