फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur West Imphal militants Arrest poppy plantation destroyed in Kangpokpi news in hindi

Manipur Police: पश्चिमी इंफाल में बड़ी सफलता, 3 उग्रवादी गिरफ्तार; कांगपोकपी में छह एकड़ अफीम की खेती नष्ट

Wed, 12 Feb 2025 11:52 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

पूर्वोत्तर भारत में प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर में तैनात सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कांगपोकपी में छह एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई है।

विज्ञापन
Manipur West Imphal militants Arrest poppy plantation destroyed in Kangpokpi news in hindi
मणिपुर में अफीम की खेती नष्ट और उग्रवादी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग अभियानों में कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके पीआरओ) संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को मंगलवार को नामदुलोंग खुमान लम्पक मेन स्टेडियम रोड पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अशेम दिनेश मीतेई (41) और हुइड्रोम तोम्बा सिंह (36) के रूप में हुई है। दोनों पर नामदुलोंग क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उनके पास से पीआरईपीएके (पीआरओ) का एक पर्चा और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इससे पहले मंगलवार को लांगोल गेम विलेज जोन 2 से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) संगठन से जुड़े एक उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया। इस उग्रवादी की पहचान थोंग्राम बिद्याशागर सिंह (22) के रूप में की गई। उसके पास से तीन हैंडहेल्ड रेडियो सेट, चार चार्जर, विभिन्न सैन्य वर्दी, बैग और अन्य सामान जब्त किए गए। सुरक्षा बलों ने लैंगोल गेम विलेज जोन 1 से 58 खाली गोले वाले दो प्लास्टिक टियर स्मोक बॉक्स भी जब्त किए।
विज्ञापन


कांगपोकपी में छह एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई, आठ साल में 20 हजार एकड़ पर कार्रवाई
इसके अलावा कांगपोकपी में भी गैरकानूनी कृत्यों पर शिकंजा कसा गया। कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छह एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को न्यू कीथेलमनबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चलाया गया। खोरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच एक पहाड़ी श्रृंखला पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। बता दें कि अफीम का उपयोग अत्यधिक नशीली और अवैध दवाओं के उत्पादन में होता है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर सरकार ने 2017 से 2025 के बीच कम से कम 12 जिलों में लगभग 20,000 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed