Manipur Violence: भारत-म्यांमार सीमा पर मानव रहित विमानों से हो रही है निगरानी, बढ़ाई चौकसी
Manipur Violence: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह जानकारी मिल रही है कि भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित विद्रोहियों के शिविरों से मणिपुर को अशांत करने की कोशिशें हो रही हैं। इस कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर हिंसा के बीच सेना भारत-म्यांमार सीमा पर हवाई और यूएवी से निगरानी निगरानी की जा रही है। चौकसी और बढ़ा दी गई है। विद्रोहियों के भारत-म्यांमार सीमा पर शिविरों के कारण मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने में समय लग सकता है। इसलिए सेना ने भारत-म्यांमार सीमा पर हवाई और यूवी से निगरानी शुरू कर दी है। इसमें सेना के चीता हेलीक़ॉप्टरों को शामिल किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह जानकारी मिल रही है कि भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित विद्रोहियों के शिविरों से मणिपुर को अशांत करने की कोशिशें हो रही हैं। इस कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुबह से ही भारत-म्यांमार सहित मणिपुर के कई इलाकों में चीता हेलीकॉप्टरों ने निगरानी की जा रही है। भारत-म्यांमार सीमा के पाक चौकसी और बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक सेना ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए पूरी रणनीति बना ली है। लेकिन पता चला है कि भारत-म्यांमार सीमा पर विद्रोहियों के शिविरों से यहां की शांति बहाली में परेशानी आ सकती है। जमीनी स्तर पर असम राइफल्स के जवान चौबीसों घंटे चौकसी कर रहे हैं और सीमा पर भी चौकसी और निगरानी बढ़ा दी गई है।
मणिपुर में हवाई निगरानी के लिए मानव रहित विमान और सेना के हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। चीता हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर मणिपुर में सुबह से ही सेना द्वारा कई दौर की हवाई निगरानी की जा चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना और असम राइफल्स बढ़िया तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। सेना को उम्मीद है कि जल्द ही मणिपुर में शांति लौट आएगी।