{"_id":"64faade14111ba62d6026cc6","slug":"manipur-violence-firing-in-tengnoupal-district-no-casualties-security-force-assam-rifle-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: तेंगनौपाल जिले में भीषण गोलीबारी; आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश, किसी के हताहत की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: तेंगनौपाल जिले में भीषण गोलीबारी; आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश, किसी के हताहत की खबर नहीं
Fri, 08 Sep 2023 10:46 AM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:46 AM IST
सार
शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें गोलियों के साथ बम के गोले भी दागे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Manipur Violence
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार सुबह से ही भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हो रही है। इस बीच, ग्रामीणों ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की, जिस पर बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। अभी तक इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक फायरिंग जारी थी।
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें गोलियों के साथ बम के गोले भी दागे जा रहे हैं। असम राइफल्स के जवान उपद्रवियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। यह गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हुई।
गोलीबारी की घटना के बीच, मोनलोई, पल्लेल क्षेत्रों के आसपास के गांवों के भारी संख्या में कुकी ग्रामीण बीएसएफ के नेमखोचिन मेमोरियल स्कूल, पल्लेल तेंगनौपाल जिले के सीएचक्यू स्थान पर पहुंचे। यहां 200 से 250 से अधिक की संख्या में लोगों आश्रय दिया गया है। भीड़ ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उनको पहले समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ उग्र होने लगी। लोगों की सुरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों को गोली चलानी पड़ी। इसमें किसी के हताहत की फिलहाल कोई खबर नहीं है।