{"_id":"648826da89e80d66fd0f898a","slug":"manipur-violance-nine-injured-in-firing-between-militants-and-villagers-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में नौ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में नौ घायल
Tue, 13 Jun 2023 01:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:59 PM IST
सार
एक अन्य घटना में बिष्णुपुर जिले के गोविंदपुर गांव में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक विद्रोही मारा गया है और दो अन्य घायल हो गए हैं। मणिपुर में बीते एक महीने से जारी हिंसा में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है और 310 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मणिपुर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हिंसा प्रभावित मणिपुर में गोलीबारी की एक घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं। घटना इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक क्षेत्र की है, जहां विद्रोही संगठन के लोगों और ग्रामीणों में सोमवार देर रात गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले तीन लोगों के घायल होने की खबर थी। हालांकि गोलीबारी जारी रहने के कारण घायलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।
विज्ञापन
इस विवाद में हुई गोलीबारी
पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने विद्रोहियों के कुछ अस्थायी बंकरों और वॉच टावर में आग लगा दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर गोलीबारी हुई। जिस जगह गोलीबारी हुई, वह मेइती बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमा पर स्थित है। संवेदनशील इलाका होने के चलते यहां कई बार हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल खामेनलोक में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर सरकार को घुटनों पर लाने की कोशिश, कुकी प्रदर्शनकारियों ने राज्य की लाइफलाइन पर लगाया अवरोध
विज्ञापन
बिष्णुपुर में एक विद्रोही की मौत, दो घायल
वहीं एक अन्य घटना में बिष्णुपुर जिले के गोविंदपुर गांव में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक विद्रोही मारा गया है और दो अन्य घायल हो गए हैं। मणिपुर में बीते एक महीने से जारी हिंसा में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है और 310 अन्य घायल हुए हैं। दरअसल मणिपुर का मेइती समुदाय उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। इसके खिलाफ तीन मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया, जिसके बाद राज्य में हिंसा शुरू हो गई। राज्य के 16 जिलों में से 11 में कर्फ्यू लगा हुआ है। वहीं पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।