{"_id":"66dbe91cb90933364b0d102a","slug":"manipur-rocket-attacks-in-bishnupur-security-forces-destroy-bunkers-of-militants-in-churachandpur-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जिरिबाम में पांच लोगों की मौत, रॉकेट हमले के बाद सुरक्षा बल अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जिरिबाम में पांच लोगों की मौत, रॉकेट हमले के बाद सुरक्षा बल अलर्ट
Sat, 07 Sep 2024 12:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:32 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के बाद इंफाल घाटी में तनाव पैदा हो गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन्स से बम गिराए गए और रॉकेट हमले किए गए। मणिपुर में इससे पहले रॉकेट और ड्रोन्स हमले नहीं हुए थे।
विज्ञापन
Manipur
- फोटो : AMar Ujala
विस्तार
मणिपुर में उग्रवादियों के रॉकेट और ड्रोन्स से हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के तीन बंकर्स को नष्ट किया है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब शुक्रवार को उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले सटे इलाकों में रॉकेट हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। वहीं शनिवार को जिरिबाम जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई है।
हिंसा में पांच की मौत
मणिपुर में ताजा हिंसा में शनिवार को जिरिबाम जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को सोते हुए गोली मारी गई। वहीं चार अन्य लोग आपसी गोलीबारी में मारे गए। पुलिस के अनुसार, उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और सोते हुए उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद कुछ दूर ही हथियारबंद लोगों से उग्रवादियों का सामना हो गया और इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग पहाड़ी इलाकों के निवासी थे। जनजातीय निकास इंडीजेनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी ने घटना में संलिप्तता से इनकार किया है।
उग्रवादियों के बंकर तबाह किए गए
सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग गांव में दो बंकर और चुराचांदपुर के लाइका मुआलसौ गांव में एक बंकर नष्ट किए हैं। उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के दो स्थानों पर नागरिक आबादी में रॉकेट दागे थे, जिनमें से एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई और छह अन्य नागरिक घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीमों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने आसपास की पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहा है कि हवाई गश्त के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया है। कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
अधिकारी हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार है। पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के बाद इंफाल घाटी में तनाव पैदा हो गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन्स से बम गिराए गए और रॉकेट हमले किए गए। मणिपुर में इससे पहले रॉकेट और ड्रोन्स हमले नहीं हुए थे।
मणिपुर में पिछले साल मई से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। शुक्रवार रात को बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में रात के समय ड्रोन्स देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के नारायणसेना, नाम्बोल कामोंग और इंफाल पूर्व के पुखाओ, दोलाईथाबी, शांतिपुर इलाकों में ड्रोन्स उड़ते देखे गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन